कुंभ मेला जा रही स्कॉर्पियो कार का भीषण एक्सीडेंट, एक की मौत, 5 की हालत गंभीर

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से भीषण सड़क हादसे की सूचना आ रही है। नोनहरा थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो का भीषण हादसा हुआ। स्कॉर्पियो से कुंभ स्नान के लिए श्रद्धालु जा रहे थे। सुसुंडी चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर एक राहगीर को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। इस भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत और पांच लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे में राहगीर सुसुंडी गांव के निवासी संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बिहार के पटना से यात्रा पर आए कार में सवार 9 लोगों में से 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राधा देवी (50 वर्ष), मंजू वर्मा (40 वर्ष), सुचिता देवी (65 वर्ष), सोनी वर्मा और आशीष सिन्हा शामिल हैं। सभी घायलों का संबंध पटना के लंगर टोली और सिपाड़ा क्षेत्र से है।

स्थानीय पुलिस ने घायलों को महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर में भर्ती करवा दिया है। वहां उनका इलाज जारी है। मृतक संदीप कुमार का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया के बाद गाजीपुर मर्चरी भेज दिया है।इससे पहले गाजीपुर में शुक्रवार को अलग अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हुई।यह सभी कुंभ से वापस आ रहे थे।

लगातार हो रहे हादसे…

शनिवार को बिहार से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन पर गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर के पास पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 36 में से 23 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायलों को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा चालक के झपकी आने के कारण हुआ है। जानकारी के अनुसार, पिकअप पर बिहार के छपरा से 36 श्रद्धालु सवार होकर महाकुंभ में स्नान करने के लिए निकले। गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन होते हुए सभी जा रहे थे। बीती रात करीब 2 बजे महरूमपुर के पास पहुंचने पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000