रिश्वत लेते फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया एसडीएम का पेशकार, संपत्ति की होगी जांच

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम के पेशकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की टीम जब अमेठी तहसील पहुंची तो एसडीएम का पेशकर देखकर हक्का-बक्का रह गया। पेशकर जेब से पैसे निकालकर कहीं और रख पाता, उससे पहले ही एंटी करप्शन टीम के दो अधिकारी पेशकार के दोनों हाथ पकड़ लिए। पेशकार बार-बार जेब में हाथ डालने का प्रयास करता रहा, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद अधिकारियों ने उसको कुर्सी पर बैठाया और उसके पेंट की जेब से रिश्वत के रुपये निकाल लिए। इसके बाद पेशकार को मुंशीगंज थाने ले गई। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

संग्रामपुर के बबुरी ठेंगहा की रहने वाली बुधिराम उर्फ राम करन का एसडीएम कोर्ट में वाद चल रहा है। एसडीएम के पेशकार योगेश श्रीवास्तव ने वादी पक्ष में तारीख जल्दी-जल्दी लगाकर स्टे खारिज कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। सोमवार को पीड़ित को कोर्ट पहुंचकर पेशकार को रुपये देने थे। इससे पहले वादी के भतीजे ने अयोध्या एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम दोपहर एक बजे एसडीएम कोर्ट पहुंच गई। पीड़ित ने जैसे ही पेशकार को पांच हजार रुपये दिए, वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने उसको दबोच लिया।

एंटी करप्शन के दो अधिकारियों ने पेशकार के दोनों हाथ पकड़ लिए, लेकिन वह बार-बार पैसे को अलग करने का प्रयास करता रहा। आखिरकार एंटी करप्शन के अधिकारियों ने उसके जेब से पांच हजार रुपये बरामद कर लिए। पेशकार को एंटी करप्शन टीम मुंशीगंज थाने ले आई। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर राय साहब द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पेशकार की संपत्ति की जांच की जाएगी। पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। वहां से आदेश मिलने के बाद संपत्ति की जांच की जाएगी। वहीं, एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने कहा कि पेशकार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000