SDM गोरखपुर रिश्वतखोर चोर’, जबलपुर शहर में जगह-जगह लगाए गए पोस्टर, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

मध्य प्रदेश के जबलपुर में चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर इन दिनों का चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है कि एसडीएम गोरखपुर रिश्वतखोर चोर हैं। जबलपुर की गोरखपुर तहसील भ्रष्टाचारियों का अड्डा है। इन पोस्टर में नीचे सौजन्य से प्रताड़ित जनमानस लिखा है। इस तरह के पोस्टर और पंपलेट जबलपुर के कई स्थानों पर लगाए गए हैं, जो अब शहर भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन पोस्टरों को करीब 8 दिन पहले रात के अंधेरे में लगाया गया है।

सबसे खास बात यह है कि इन पोस्टरों को उन स्थान पर लगाया गया है। जहां पर लोगों का आना-जाना होता है। शहर में लगे यह पोस्टर फिलहाल अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ी कर रहे हैं। पोस्टर को लेकर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छवि खराब करने के लिए इस तरह के पर्चे शहर में लगाए गए हैं।

शहर में इन जगहों पर लगे पोस्टर

दरअसल, जबलपुर के सबसे आवाजाही वाले स्थान पर एसडीएम रिश्वतखोर चोर के नाम से लगे पोस्टर चर्चा में बने हुए हैं। जबलपुर के राइट टाउन स्टेडियम, गोरखपुर कलेक्ट्रेड के आस पास के साथ-साथ पान और चाय की दुकानों पर भी इन पोस्टरों को लगाया गया है। गोरखपुर तहसील में एसडीएम पंकज मिश्रा तैनात हैं, जिन्हें पोस्टरों में रिश्वतखोर और चोर बताया गया है।

सौजन्य से प्रताड़ित जनमानस

जो कहीं न कहीं प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. इन पोस्टरों को आखिर किसने लगाया है? इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन पोस्टर्स में नीचे सौजन्य से प्रताड़ित जनमानस लिखा हुआ है. इस बात से यह स्पस्ट है कि यह पोस्टर किसी संस्था द्वारा नहीं बल्कि आम लोगों द्वारा ही लगाए गए हैं.

छवि खराब करने के लिए लगाए गए पोस्टर

पोस्टर के सवाल पर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की छवि खराब करने के लिए इस तरह के पर्चे शहर में लगाए गए हैं। अगर एसडीएम के द्वारा कोई गलत कार्य किया गया हो या फिर किसी को प्रताड़ित किया गया हो तो उसको आगे आकर इसकी शिकायत करनी चाहिए।

इन जगहों पर दर्ज कराएं शिकायत

साथ ही उन्होंने कहा कि शिकायत करने के लिए ईओडब्ल्यू, लोकायुक्त, सीबीआई एवं कई तरह की जांच एजेंसियां है। इनके द्वारा भी पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पूरे शहर में पोस्टर लगा दिए गए, जो कहीं न कहीं गलत है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग अपनी मर्जी से प्रशासनिक अधिकारियों से फर्जी काम करवाना चाहते हैं। जब अधिकारी फर्जी काम करने से मना कर देते हैं तो इस तरह की प्रतिक्रिया सामने आती है।

जांच में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले में एसडीएम गोरखपुर पंकज मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जहां पोस्टर लगे हैं, वहां के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस स्थानीय लोगों पूछताछ भी करेगी। पोस्टर लगाने वालों के पकड़े जाने के बाद ही स्पस्ट होगा कि पोस्टर्स लगाने की मंशा क्या है?

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000