चांदनी का शव देख , फूट-फूटकर रोए परिजन, कटरा में भूस्खलन से हुई दो बहनों की मौत
खेकड़ा निवासी चांदनी और मेरठ निवासी उसकी बड़ी बहन नीरू की कटरा में भूस्खलन से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को दोनों के शव उनके घर पहुंचे और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।वैष्णो देवी दर्शन करने गई खेकड़ा के छोटा बाजार की रहने वाली चांदनी और मेरठ के मवाना निवासी उसकी बड़ी बहन नीरा की भूस्खलन होने से मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह चांदनी का शव एंबुलेंस से खेकड़ा पहुंचा। मयंक गोयल के घर पर मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। गमगीन माहोल में चांदनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोग गमजदा परिवार को सांत्वना देते रहे।

नीरा और चांदनी की। (फाइल फोटो)
खेकड़ा के छोटा बाजार निवासी मयंक गोयल परिवार समेत वैष्णो देवी गए थे। लौटते समय कटरा में भूस्खलन हो गया। मयंक की पत्नी चांदनी (23) और साली नीरा (36) की मौत हो गई। बागपत में खबर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।खेकड़ा के छोटा बाजार निवासी मयंक गोयल व उनकी पत्नी चांदनी और मेरठ के मवाना निवासी मयंक के साढ़ू अमित और उनकी पत्नी नीरा व बेटी विधि 25 अगस्त को मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। कटड़ा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हो गया, जिसमें पांचों लोग दब गए। हादसा होने पर चीख-पुकार मच गई।