पाकिस्तानी पति पर भड़क उठी सीमा हैदर,कहा- याद है गुलाम हैदर वो दिन,मेरे सामने 2.5 लाख रुपए में बेच दी थी बेटी

नोएडा। तीन बच्चों की मां पब्जी वाली सीमा हैदर और सचिन मीणा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ छाए हैं। इस बार सीमा को पहले पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर चुनौती देते हुए दिखाई दे रहे हैं। गुलाम हैदर और उनके वकील मोमिन मलिक ने सीमा हैदर और सचिन मीणा की मुश्किलें एक बार फिर नए सिरे से बढ़ा दी हैं। हाल ही में गुलाम हैदर ने सीमा हैदर और सचिन मीणा को तीन-तीन करोड़ रुपए का नोटिस भेजा था।

एक मीडिया संस्‍थान को सीमा हैदर और उसके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने हालिया इंटरव्यू दिया।यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल इंटरव्यू में देख सकते है कि दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। सीमा हैदर ने गुलाम हैदर से कहा कि सीमा की चिंता मत करो न ही बच्चों की चिंता कीजिए, हम सब भारत में काफी खुश हैं।

इंटरव्यू में गुलाम हैदर ने सीमा से कहा कि भारत में सीमा की जान को खतरा है। सचिन और सब लोग उसे मारते हैं। इस पर सीमा हैदर ने कहा कि अगर कहीं खतरा है तो पाकिस्तान में मेरी जान को खतरा है। मुझे वहां मारा जा सकता है। भारत में ऐसा रूल नहीं की औरतों को मारा जाए। यहां औरतों का सम्मान आदमी से ज्यादा है।

सीमा हैदर ने गुलाम हैदर पर आरोप लगाते हुए कहा कि कितनी बार पाकिस्तान में हैदर ने मुझे मारा है।तुम्हें याद होगा गुलाम वो दिन। प्रियंका का जन्म हुआ था,हैदर की मां आई थी। घर पर मेरे मुंह पर मिर्ची लगाई,मेरी नाक से खून निकाल दिया था,मुझे मारकर घर से भगा दिया था याद है।

सीमा हैदर ने गुलाम हैदर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तुम्हारा जो नकली बाप है अमीर जान, वो जालिम इंसान है। उसने तुम्हारे बच्चों तक को बेच दिया,तुम्हारी बेटी शाजिदा का बचपन में ढाई लाख में निकाह कर दिया मेरे सामने। आपको बता दें गुलाम हैदर की दो शादी हुई थी।गुलाम हैदर की पहली पत्नी से दो बेटियां दिलशाद और शाजिदा हैं।सीमा हैदर गुलाम हैदर की दूसरी पत्नी है,जिसके तीन बच्चे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000