दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा; बेटे ने इसलिए की पिता और बहन की हत्या कि दूसरी पत्नी से शादी और संपत्ति

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के नगर कोतवाली के मुहल्ला कटरा गुलाम अली में शुक्रवार रात को योगेश चंद्र सर्राफ व उनकी बेटी सृष्टि की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह दोनों के घर के हाल में पड़े मिले थे। इकलौते बेटे इशांक अग्रवाल ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले में पहले से ही पुलिस के रडार पर आए बेटे इशांक से शनिवार देर रात तक पूछताछ की गई तो उसने घटना कबूल कर ली। बताया कि उसके पिता दूसरी महिला से शादी करने की फिराक में थे, जिससे उसे संपत्ति जाने का डर था। आरोप लगाया कि परिवार की महिलाओं के साथ पिता के चरित्र को लेकर भी उसे शक था। इसलिए उसने दिल्ली निवासी अपने दोस्त की मदद से पहले पिता तथा बाद में बहन की गला रेत कर हत्या कर दी। शनिवार आधी रात बाद पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार दोपहर बाद प्रेस कांफ्रेंस में एसपी कुंवर अनुपम सिंह घटना का विस्तृत रूप से राजफाश करेंगे।

बेफिक्र थे हत्यारे…

इतने बेफिक्र थे कि घटना को अंजाम देने के बाद शायद कोई जल्दबाजी नहीं थी। इसकी बानगी घटनास्थल के हालात बयां कर रहे हैं। क्योंकि मौके पर खून नहीं मिला है तथा दोनों शव पास डाल कर उनके चेहरे कपड़े से ढक दिए थे। घर का सामान भी अस्त-व्यस्त नहीं मिला है। यानि हत्यारों ने सबूत न छोड़ने का पूरा प्रयास किया है। घर के भूतल पर बने हाल के पास ही योगेश चंद्र सर्राफ का कमरा है तथा उसके पास बेटी सृष्टि का कमरा है। दो लोगों को मौत की नींद सुला कर सारे सबूत मिटा दिए। क्योंकि पुलिस को मौके पर पिता-पुत्री के शव हाल में फर्श पर पास ही पड़े मिले हैं। उसके अलावा किसी भी स्थान पर खून का धब्बा तक नहीं मिला। जबकि दो लोगों के गले काटे गए हैं तथा बेटी के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। ऐसे में फर्श व घर में अन्य स्थान पर खून मिलना चाहिए था।  है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000