सात साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर की गई हत्या, सरसों के खेत में मिला शव 

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। यहां सरसों के खेत से सात साल की मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया है। मृतक बच्ची के परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद उसका शव गांव से सटे सरसों के एक खेत में मिला। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया है। शनिवार रात करीब आठ बजे कोतवाली देहात थाने पर सूचना मिली कि यहां के एक गांव में सात साल की बच्ची अपने घर से दोपहर 12 बजे से लापता है।

गायब होने से पहले वो अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। एसएसपी ने कहा कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई और पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड की मदद से लड़की की तलाश शुरू कर दी। कुत्तों की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को गांव के पास स्थित सरसों के खेत से बच्ची का शव बरामद किया। इस वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान में लगी हुई है। बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी के साथ इस केस को हल कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000