शॉर्ट सर्किट से परिवहन निगम मुख्यालय में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर हुए खाक

राजधानी लखनऊ में परिवहन निगम कार्यालय में शुक्रवार देर शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग ज्यादा भड़कती इससे पहले ही इसे कंट्रोल कर लिया गया। परिवहन आयुक्त कार्यालय के कक्ष संख्या-13 सामान्य प्रशासन अनुभाग में शुक्रवार रात लगभग 8:45 बजे शॉर्ट सर्किट से मेज के नीचे रखे रफ पेपरों में आग लग गई। इससे थोड़ी देर के लिए अनुभाग में धुआं भर गया।

कार्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्रों की सहायता से आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया। इसके उपरांत कार्यालय नाजिर द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। दमकल टीम समय पर पहुंच कर स्थिति का आकलन एवं आवश्यक पुष्टि की। दमकल दल पहुंचने से पूर्व ही आग पर नियंत्रण हो चुका था।

घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति को क्षति नहीं हुई है। इस संबंध में सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व) आरके विश्वकर्मा एवं संभागीय परिवहन अधिकारी (मुख्यालय) अनिता सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की। अनुभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किसी महत्वपूर्ण पत्रावली/अभिलेख में आग नहीं लगी है। शॉर्ट सर्किट को ही इस घटना का मुख्य कारण माना गया है। कंप्यूटर में लगे यूपीएस बंद न करने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नहर में गिरी, कार सवार लोग लापता; जांच में जुटी पुलिस     |     सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की हत्या: बठिंडा में निजी अस्पताल की पार्किंग में गाड़ी से मिला शव, बदबू आने पर खुलासा     |     गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार     |     प्रतापगढ़ रियासत के महाराजा पूर्व सांसद व भाजपा की वरिष्ठ नेता राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महाराजा जय सिंह सिसोदिया का हुआ निधन, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार     |     सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नौ दो ग्यारह वाली सुनाई कहावत,पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला हमला     |     अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू जाने वाली ट्रेनें हुईं फुल,कई में टिकट बुकिंग बंद, स्पेशल गाड़ियों में लंबी वेटिंग     |     सपा पंचायत चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर,आरक्षण-परिसीमन पर रहेगी नजर,जानें किस तरह सौंपी गईं जिम्मेदारियां     |     राजा रघुवंशी हत्याकांड में ललितपुर से शिलांग पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार     |     कौशांबी में दो समाज को लड़ा रहे दोनों डिप्टी सीएम,आखिर किस मामले में भाजपा को लपेट रहे अखिलेश यादव     |     फर्जी आय-जाति,जन्म प्रमाणपत्र और‌ आधार कार्ड बनाने का हुआ खुलासा,पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000