उत्तरप्रदेशमथुरा स्पा-मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने की छापेमारी,चेन्नई व दिल्ली की युवतियां गिरफ्तार By Pratibha Rajdar On Aug 23, 2025 248 मथुरा के स्पा-मसाज सेंटर में गंदा काम हो रहा था। पुलिस ने शिकायत के बाद छापा मारा, तो बंद कमरों का राज खुल गया। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक सहित चार युवक और 15 युवतियों को हिरासत में लिया है। इस गंदे खेल के खुलासे के लिए पुलिस को ग्राहक बनना पड़ा। इसके बाद पुलिस जिस्मफरोशी के इस घिनौने खेल का खुलासा कर सकी। देह व्यापार होने की पुलिस को मिली थी शिकायत पुलिस के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार होने की शिकायत की थी। इसमें एक का नाम ब्लोसम थाई स्पा एंड सॉल्यूशन और दूसरे का हेवन स्पा है। इन स्पा के अंदर क्या होता है, इसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस ने स्पा सेंटर में बोगस ग्राहक बनाकर भेजे। इन ग्राहकों ने यहां जानकारी की, तो राज खुल गया। पुलिस ने मारा छापा दोनों स्पा सेंटर की हकीकत जानने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात को स्पा सेंटरों पर छापा मारा। पुलिस का छापा पड़ते ही अफरा-तफरी मच गई। बंद कमरों से पुलिस ने युवक और युवतियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार एक स्पा सेंटर संचालक समेत चार लोग और देह व्यापार में लिप्त 15 युवतियों को पकड़ा है। समाचार 248 Share