प्रेमी के साथ मिल काटा प्राइवेट पार्ट, फिर रेत दिया गला, पति को मारने की 9 महीने की प्लानिंग

राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने आशिक से पति की हत्या करा दी। हत्यारोपी आशिक ने पति का गला रेत दिया, गुमराह करने के लिए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। बेवफा पत्नी अपने पति की हत्या की साजिश 9 महीने से रच रही थी।वह उसकी रेकी कर हर गतिविधि की खबर अपने आशिक को देती थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके आशिक को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा किया है।

हत्यारोपी ने तीन दिन पहले हेलमेट, चाकू और दस्ताने खरीदे थे। 27 मई की शाम हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस को गला रेता और प्राइवेट पार्ट कटा शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का बैग और मोबाइल मिला था, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त की गई। पुलिस ने दो दिन में घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की वारदात का खुलासा किया।

पुलिस को मिला लहूलुहान शव

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 27 मई की रात पुलिस को हरमाड़ा थाना इलाके के बैनाड़ रोड स्थित लोहामंडी के पास एक युवक का शव मिला था। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया था। मृतक के शव से कुछ दूर उसका मोबाइल बरामद हुआ, जिसके जरिए उसकी पहचान जगतपुरा निवासी कजोड़मल सिंह के रूप में हुई। उसकी पत्नी को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस जांच में मृतक के मोबाइल में अंतिम कॉल उसकी पत्नी रामा कंवर की थी। पुलिस को उस पर शक हुआ।

9 महीने से रच रहे थे हत्या की साजिश

पत्नी रामा कंवर से पूछताछ की गई। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ सच बता दिया। पुलिस ने बताया कि रामा कंवर का साल 2021 से धौलपुर के राजाखेड़ा निवासी कन्हैयालाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाह रहे थे, लेकिन रामा का पति उनके बीच बाधा बन रहा था। दोनों ने कजोड़मल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाना शुरू कर दिया। आरोपी रामा ने बताया कि वह 9 महीने से कन्हैयालाल के साथ मिलकर अपने पति को मरने का प्लान बना रही थी, लेकिन कामयाब नहीं हो पा रही थी।

गुमराह करने के लिए काटा प्राइवेट पार्ट

रामा अपने पति की रेकी करती थी, वह उसकी हर बात को अपने प्रेमी को बताती थी। 27 मई को उनका प्लान सफल हो गया। आरोपी कन्हैयालाल ने पुलिस को बताया कि कजोड़मल की हत्या के लिए उसने सांगानेर की मार्केट से हेलमेट, चाकू और ग्लब्स खरीदे। सोमवार को वह कजोड़मल को अपने साथ बाइक पर बैठाकर लोहामंडी इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने बातचीत के बीच चाकू से कजोड़मल की गर्दन पर वार कर दिया हमले। से घायल हुआ कजोड़मल बचने के लिए भागा लेकिन आरोपी ने उसका पीछा कर उसकी गर्दन रेत दी। आरोपी ने हत्या का दूसरा रूप देने के लिए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने दोनों में खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000