शिमला शिव बावड़ी मंदिर हादसा : मलबे से पांच शव निकाले गए, सीएम ने लिया घटनास्थल का जायजा

राजधानी शिमला के उपनगर सरमहिल में भूस्खलन की चपेट में आये शिव बावड़ी मंदिर के मलबे से हताहतों और घायलों को निकालने का कार्य जारी है। पुलिस व प्रशासन के अलावा सेना के जवान भी राहत कार्यों में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक पांच शव निकाले गए हैं। इनमें कुछ मासूम बच्चों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। अभी भी कम से कम 18 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सोमवार का दिन होने के चलते मंदिर में श्रद्धालु माथा टेकने आये थे। इसी दौरान भूस्खलन हुआ। उन्होंने कहा कि शिमला के फागली इलाके में भी भूस्खलन की घटना सामने आई है। राहत कर्मियों ने पांच लोगों का रेस्क्यू किया है।

उन्होंने लोगों से भूस्खलन की घटनाओं से सतर्क रहने की अपील की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक श्रावण माह के हर सोमवार को मंदिर में खीर का भंडारा लगता है। आज सुबह जब भंडारे की तैयारियां चल रही थीं, तो पहाड़ी से आये मलबे और पत्थरों ने मंदिर को ध्वस्त कर दिया। कल 15 अगस्त को इस मंदिर में सालाना भंडारे का आयोजन होना था। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण शिमला शहर में जगह-जगह भूस्खलन और पेड़ गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर की कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। मौसम विभाग ने शिमला सहित राज्य में अगले तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     बीजेपी की बाइक रैली में मारपीट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर चाकू से हमला     |     पार्षद ने नगर निगम डिपो प्रभारी को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, घटना से सनसनी का माहौल     |     आकाशीय बिजली का कहर; मां-बेटे पर गिरी बिजली, बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर     |     फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने के मामले में कांग्रेस नेता समेत 8 आरोपी गिरफ्तार     |     गवाही देने के लिए घर आए सेना के जवान की गोली मारकर हत्या      |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित कार 7 बार पलटी, जेवरानी-जेठानी की दर्दनाक हुई मौत     |     40 साल तक मुकदमे में फंसाए रखा घर,हाईकोर्ट ने किराएदार पर लगाया 15 लाख का जुर्माना     |     रामनगरी में रफ्तार का कहर:लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने 5 को रौंदा, एक की मौत     |     गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, कॉलेज में कुकर्मी शिक्षक ने छात्रा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आशिक का शरीर पर गुदवाया नाम,पति को धमकाया,मेरठ वाले सौरभ के तो 15 ही हुए, तुम्हारे 30 टुकड़े करुंगी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000