मिर्जापुर मे गोली मारकर 30 लाख लूटनेवाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार,आभूषण व्यवसायी सगे भाईयों की कार ओवरटेक कर दिया था लूट का अंजाम

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में दस दिन पहले आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर 30 लाख की लूट में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी है। दोनों का पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

16 जनवरी को कार सवार बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम…

गौरतलब है कि मड़िहान थाना क्षेत्र के दारानगर कलवारी के रहनेवाले अजीत केसरी और उनके भाई अजय केसरी कलवारी चौराहा पर आभूषण की दुकान चलाते हैं। पिछले 16 जनवरी को शाम छह बजे दोनों भाई दुकान बंद कर अपनी कार से घर जा रहे थे। सेमरी-खुटारी गांव के बीच नहर के पास काले रंग की कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर सर्राफा कारोबारियों की कार रोक दी। कार के रुकते ही बदमाश अपनी कार से उतरे। बदमाशों ने पहले लोहे की राड से मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद अजीत और अजय केसरी की पिटाई करने लगे। पिटाई से बचने की कोशिश के दौरान बदमाशों ने अजय के कमर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश आभूषणों से भरा बैग लूटकर अपनी कार में सवार हुए और भाग निकले ।सूचना पर पुलिस और परिवारवाले पहुंचे। घायल व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मटिहानी और अटारी गांव के हैं दोनों बदमाश…

इधर, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस को बिहार समेत आसपास के कई जिलों में दबिश दी लेकिन हाथ नही लग रहे थे। शनिवार को मुखबिर ने दोनों के बेला जंगल की ओर बाइक से आने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने पहले से घेराबंदी कर रखी थी। जैसे ही बदमाश आये पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। इसमें दोनों बदमाश घायल होकर बाइक समेत गिर पड़े। पुलिस दोनों को पकड़ कर अस्पताल ले गई। लूटकांड के आरोपित बदमाशों में मटिहानी के रामनिवास और अटारी गांव के धनंजय चौहान हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000