हुजूर मेरे पापा को बचा लीजिए,बांदा जेल में उन्हें मार डालेंगे, माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में एक समय था जब माफिया मुख्तार अंसारी का नाम सुनकर लोग थर-थर कांपते थे। मुख्तार अंसारी के सामने पूरा प्रशासन नतमस्तक हुआ करता था। एक समय आज है जब मुख्तार अंसारी को अपनी जान का डर सता रहा है। मुख्तार को हर समय अपनी जान का खतरा महसूस होता है। ऐसे में मुख्तार ने कई बार कोर्ट में जज के सामने ये गुहार लगाई है कि जेल में उसकी हत्या हो सकती है। डर के मारे उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है। इस बार मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने अपने पिता के जान की सलामती के लिए सुप्रीम कोर्ट के सामने गुहार लगाई है।

पुलिस कभी भी मेरे पिता की हत्या करा सकती है…

मुख्तार अंसारी के बेटे ने उम्र अंसारी ने दावा किया है कि उसके पिता की जान को खतरा है। उमर ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है और उसमें कहा है कि इस समय उसके पिता बांदा जेल में बंद हैं और जेल में उनके जान को खतरा है। इसलिए उसके पिता को यूपी के बांदा जेल से निकालकर किसी दूसरे जेल में शिफ्ट कर दिया जाए।

उमर ने कहा है कि उसके पिता एक ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं,जो वर्तमान सरकार का राजनीतिक और वैचारिक रूप से विरोध करता है। ऐसे में यूपी पुलिस किराए के हत्यारों से उसके पिता की हत्या करा सकती है। उसके पिता की हत्या कराने की साजिश जोरों से चल रही है और इस बात की भनक उसे और उसके परिवार वालों को लग गई है। उन्हें सरकार और प्रशासन पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। इसके साथ मुख्तार के बेटे ने सरकार के खिलाफ अपने परिवार के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पिता को दूसरे जेल में ट्रांसफर करने की मांग की…

याचिका में मुख्तार के बेटे ने शीर्ष अदालत से अनुरोध किया है कि उसके पिता को बांदा जेल से किसी गैर भाजपा शासित राज्य की जेल में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया जाए। याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि मुख्तार अंसारी को केवल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालतों के समक्ष पेश किया जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000