शिवरात्री उत्सव से लौट रहा था SI का परिवार, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, फिर ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की हुई मौत

गुंटूर। आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं और एक 9 वर्षीय बच्ची सहित 5 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग गुंटूर जा रहे थे, तभी बापटला जिले में मेदारमेटला के पास हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और फिर इसके बाद इस कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, यह कार ओंगोल से गुंटूर की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से जा टकराया। इससे कार पलट कर सड़क की दूसरी ओर जा गिरी। तभी उल्टी दिशा से आ रहे एक ट्रक ने इस कार में टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि चिन्नागंजम के तिरुनाला में ड्यूटी पर जाने के दौरान एसआई वली अपनी पत्नी, बेटी और पड़ोसी परिवार की दो महिलाओं को अपने साथ ले गए थे।

एक शिव मंदिर में दर्शन के बाद एसआई ने कार चालक से उन्हें वापस अडांकी छोड़ने के लिए कहा, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में अडांकी टाउन के पुलिस उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) शेख समंदर वली की पत्नी और बेटी शामिल हैं। मृतकों की पहचान वहीदा (39), आयशा (9), जी. विजयश्री (50), जी. दिव्या तेजा (27) और ड्राइवर ब्रह्मचारी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसे में पूरी तरह से क्षत-विक्षत कार से शवों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अडांकी अस्पताल भेज दिया है। इस बीच, पांच लोगों की मौत की खबर के बाद अडांकी शहर में मातम छा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000