बीच सड़क पर बहन पटका,घसीटा और गला घोंटकर मार डाला ,भाई ने दी प्यार की खौफनाक सजा!

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दूसरे समुदाय के लड़के से प्रेम करना एक किशोरी को भारी पड़ गया। 16 साल की अमरीषा दूसरे समुदाय के लड़के से प्यार करती थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। लेकिन अमरीषा के परिवार वालो को यह मंजूर न था। इसी बात को लेकर अमरीषा के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। बुधवार को रोजाना की तरह इसी बात को लेकर घर में लड़ाई हुई। लेकिन इस बार बात इतनी बिगड़ी कि भाई ने अपनी बहन को मार डाला।

मामला मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र का है। यहां सोमवार को नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज बड़े भाई ने घर में उसे खूब पीटा। वह जैसे तैसे जान बचाकर घर से बाहर सड़क पर आ पहुंची। लेकिन भाई भी उसके पीछे-पीछे आ गया। उसने बिना किसी खौफ के सरेआम बहन को दोबारा से पीटना शुरू कर दिया। उसे सड़क पर पटका और घसीटते हुए आगे ले गया। फिर तब तक बहन का गला दबाए रखा, जब तक की उसकी सांसें नहीं थम गईं।

हैरानी की बात तो ये थी कि इस दौरान भीड़ तमाशा देखती रही। किसी ने भी लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। करीब आधा घंटे बाद किसी ने डायल-112 को सूचना दी। इंचौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की दो डीवीआर कब्जे में ले ली गईं। उन्हें खंगाला गया। साथ ही आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, इंचौली थानाक्षेत्र के एक गांव में मुस्लिम परिवार रहता है। आठ बहन-भाइयों में सबसे छोटी बहन का दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। चार माह पहले वो युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। किशोरी अब फिर से उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इसे लेकर मंगलवार रात को कई बार विवाद हुआ। अगली सुबह उसके साथ मारपीट की गई।

चंद मिनटों में तोड़ा दम

लड़की बचते-बचाते घर से भाग निकली और सड़क पर आ गई। बड़ा भाई भी उसे पीछे पहुंच गया और बहन को पीटने लगा। यह देख मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते ही देखते भाई ने बहन का गला दबा दिया। यह सब होते मौके पर खड़ी भीड़ ने देखा जरूर, लेकिन सड़क पर तड़प रही किशोरी की किसी ने भी मदद नहीं की। कुछ ही मिनटों में उसने दम तोड़ दिया । करीब 20 मिनट तक उसका शव सड़क पर पड़ा रहा।

जेल भिजवा दिया था प्रेमी को

सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची और इंचौली पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद हत्यारोपी भाई घटनास्थल से करीब 100 कदम की दूरी पर स्थित घर पहुंच गया। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। मौके पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी लोग पुलिस को जानकारी देने से बचते रहे। एसपी देहात ने बताया कि मार्च माह में किशोरी एक युवक के साथ चली गई थी। उस समय दोनों को दूसरे राज्य से बरामद किया गया था। उसके बाद परिजनों ने युवक पर केस दर्ज कराया था। जिसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया था। अब इस घटना में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000