उन्नाव में हुई प्रेमी की हत्या को लेकर एसआईटी करेगी खुलासा, प्रेमिका के घर से मिला था शव

उन्नाव में प्रेमी की संदिग्ध मौत मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन हो गया है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद डीजीपी ने एसआईटी को जांच का जिम्मा सौंपा। शुक्रवार को आईजी लखनऊ रेंज तरुण गाबा के नेतृत्व में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बक्सीखेड़ा गांव एसआईटी की टीम पहुंची। एसआईटी की टीम ने जांच पड़ताल कर मृतक युवक के परिजनों का बयान दर्ज किया। परिजनों ने हसनगंज कोतवाली प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि 24 नवंबर को प्रेमिका के घर से प्रेमी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था।

एसआईटी खोलेगी संदिग्ध मौत का राज…

मृतक के पिता रामप्रकाश ने हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि युवती के पिता ने बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिजनों ने इंसाफ के लिए सीओ से लेकर एसपी तक को प्रार्थना पत्र दिया। आलाधिकारियों ने भी पिता की मांग पर ध्यान नहीं दिया। इंसाफ की आस में पिता ने लखनऊ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

प्रेमिका और पिता के खिलाफ मुकदमा…

हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीजीपी ने एसआईटी टीम गठित कर जांच के आदेश दे दिए। बुधवार की देर रात पुलिस ने मृतक के पिता रामप्रकाश की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने प्रेमिका और पिता को आरोपी बनाया है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार को एसआईटी की टीम जांच में शामिल आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा घटनास्थल पर पहुंचे। तीन सदस्यीय एसआईटी की टीम ने बक्शी खेड़ा गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया।

हाईकोर्ट ने सुनी पीड़ित की फरियाद…

जांच टीम में एएसपी हरदोई, सीओ सिटी रायबरेली के अलावा एसपी उन्नाव सिद्धार्थ शंकर मीना भी शामिल हैं। आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा से मृतक के परिजनों ने हसनगंज कोतवाली प्रभारी की शिकायत की। पीड़ित परिजनों की आपबीती सुनकर आईजी रेंज लखनऊ भी सकते में आ गए। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आईजी रेंज ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एसआईटी गठित की गई है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000