आश्रम पर कब्जे के लिए बेटे ने दी महंत पिता की सुपारी, हत्या से पहले शूटरों का पुलिस ने किया इनकाउंटर

मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जेल में बंद एक बेटे ने अपने पिता की करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची। इस वारदात को अंजाम देने के लिए कलयुगी बेटे ने 11 बदमाशों को भेजा था, लेकिन समय रहते पुलिस को इसका पता चल गया और बुधवार को मुठभेड़ के बाद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर में चार बदमाश गोली लगने से घायल हुए। आगरा जोन के आईजी दीपक कुमार ने बताया कि वृंदावन जैसे पवित्र धाम को बदनाम करने की साजिश का मथुरा और फिरोजाबाद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा खुलासा किया गया है। बदमाश किशोरी कुंज आश्रम के महंत स्वामी राज की हत्या करने के इरादे से इकट्ठा हुए थे। स्वामी राज का अपने बेटे केशव दास से संपत्ति विवाद चल रहा है।

प्रॉपर्टी हड़पने के लिए बेटे ने जेल से रची थी पिता के मर्डर की साजिश… 

बिहार की जेल में बंद केशव दास को मंगलवार को बिहार की पुलिस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लेकर आई थी। केशव दास ने आश्रम विवाद को लेकर इन 11 लोगों को अपने पिता की हत्या करने के लिए कहा था। पुलिस को इस मामले की भनक लगते ही पुलिस ने पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया दोनों ही जनपदों की संयुक्त पुलिस ने कुल 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जिसमें चार बिहार के हैं और बाकी उत्तर प्रदेश के हैं।

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने 11 बदमाशों को किया गिरफ्तार…

आरोपियों के कब्जे से एक कार, चार तमंचे, कई कारतूस, लोहे की रॉड, रस्सी, मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए. आरोपी टीटू आठ आपराधिक मामलों में शामिल है, बाकी आरोपियों का विस्तृत आपराधिक इतिहास तलाशा जा रहा है। इस मामले का खुलास कराने के लिए आईजी दीपक कुमार ने पुलिस टीम को ₹50000 का इनाम भी दिए जाने की घोषणा की है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000