बेटे ने मौसी के साथ की रेप करने की कोशिश; गुस्साई मां ने कर दी हत्या, शव के किए पांच टुकड़े नहर में फेंका

आंध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले में एक महिला ने अपने सगे बेटे के अभद्र व्यवहार से तंग आकर उसकी हत्या कर दी। कथित तौर पर महिला ने कुल्हाड़ी या किसी धारदार हथियार से उस पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने पुलिस से बचने के लिए रिश्तेदारों की मदद से बेटे के शव को पांच टुकड़ों में काट डाला। शव के टुकड़ों को तीन बोरियों में भरकर पास की ही कु्म्बम गांव की नकलागंडी नहर में फेंक दिया।

प्रकाशम जिले के पुलिस अधिकारी ए आऱ दमोदर ने बताया कि महिला लक्ष्मी देवी (57) अपने बेटे के अभद्र और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से बहुत परेशान थी। उसका बेटा अविवाहित था और बतौर सफाई कर्मी काम करता था। 13 फरवरी को महिला ने किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लक्ष्मी देवी के साथ उसके अन्य रिश्तेदारों ने भी इस हत्या में उसकी मदद की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक प्रसाद ने बेंगलुरू, खम्मम और हैदराबाद में अपनी मौसी और अन्य रिश्तेदारों के साथ रेप करने की कोशिश की थी। जब वह पकड़ा गया तो मां और बेटे के बीच में काफी कहा सुनी हुई। बाद में उसने हैदराबाद और नरसारावपेटा में भी कथित तौर पर अपनी मौसी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। इन सब घटनाओं से तंग आकर उसकी मां ने उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसने शव को टुकड़ों में काटा और उसे ठिकाने लगाने की नियत से उसे नहर में फेंक दिया। फिलहाल इस मामले में सभी आरोपी फरार हैं। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को अदालत ने सुनाई दो साल की सजा, जानें क्या है मामला     |     मातम में बदली शादी की ख़ुशियाँ;  प्रीतिभोज के समय कहासुनी के बाद हुई चाकूबाजी, शादी के घर में दिल्ली से आए मेहमान की हत्या     |     रांची से प्रयागराज जा रही बस जलकर खाक, महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धालु     |     प्लीज पापा मम्मा को मत मारो; दिल नहीं पसीजा, फोन पर बात करते-करते पत्नी को दी खौफनाक मौत     |     लखनऊ में पार्थ अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग, फंसे लोगों को बचाने में पांच दमकलकर्मी समेत सात झुलसे     |     भाजपा के खिलाफ ठीक से चुनाव नहीं लड़ रही बसपा, मायावती को लेकर राहुल गांधी ने की कही बड़ी बात     |     भीषण सड़क हादसा; हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, नौ श्रद्धालुओं की मौत, 32 घायल     |     आपसी रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या     |     कुंभ जा रही डबल डेकर बस का जौनपुर के बदलापुर में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत 40 घायल     |     कार दुर्घटना में घायल हुआ दंपती… मौका देख पति ने गला दबाकर मारा और आंखें मूंदकर लेट गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000