सपा ने सीट शेयरिंग पर कांग्रेस को दी सलाह,उतनी ही सीटें मांगें, जिसको जीत सकें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 का कम समय बचा है। राजनीतिक पार्टियां कमर कसकर जीत दर्ज करने के लिए जुटी हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर फाइनल मुहर लगने से पहले समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को दो टूक संदेश दे दिया है। सूत्रों की मानी जाए तो सपा ने कांग्रेस से उनकी सुविधा के अनुसार सीटों के सूची की मांग की है।सपा ने कांग्रेस से कहा है कि पहले आप उन सीटों की सूची आगे बढ़ाएं, जिन पर आप के उम्मीदवार जीत सकते हैं या फिर जिन-जिन सीटों पर आप चुनाव लड़ना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक सीट बंटवारे पर बैठक होने से पहले सपा ने कांग्रेस को सलाह दी है कि केवल उन्हीं सीटों की मांग करें जिस पर अगर वो लड़ें तो जीत सकें।सपा ने यह भी कहा कि गठबंधन में आपसी ईगो को दूर रखें और साहस के साथ सच्चाई का मुकाबला करें।

सपा ने कहा कि यूपी की सभी 80 सीटों पर सर्वे हो चुका है। कौन कहां से जीत सकता है, इसका आकलन पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पास है। ऐसे में सपा ने कहा कि हमें केवल लड़ने के लिए नहीं बल्कि जीतने के मकसद से मैदान में कूदना चाहिए। सपा ने कहा कि उसे ही यूपी में लीड करने देना चाहिए,ये गठबंधन के हित में होगा। सूत्रों के मुताबिक सपा के इस संदेश के जवाब में कांग्रेस ने भी अपना जवाब भेज दिया है। कांग्रेस ने यूपी में 80 में 25 सीटों की मांग की है,बरहाल सपा ने कांग्रेस से कहा है कि वही सीटें मांगें जिन पर जीत की संभावना हो।

बता दें कि 12 जनवरी को सपा एक और अहम बैठक करेगी। बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधायक, विधानसभा के पूर्व उम्मीदवार और विधानसभा प्रभारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक से पहले सभी से गठबंधन और उम्मीदवारों को लेकर बंद लिफाफे में इनपुट मांगा गया है। बैठक में उस इनपुट पर विचार-विमर्श किया जायेगा। बरहाल सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मायावती को लेकर दोनों पार्टियों ने कोई बात नहीं की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ करणी सेना का प्रदर्शन, अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगाए नारे     |     RTI का जवाब न देने पर कार्रवाई; DM तलब, तहसीलदार पर 25 हजार जुर्माना     |     बाइक सवार बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी की गोली मारकर की हत्या, पांच लाख 92 हजार रुपये लूटे     |     चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडई, प्रसाद लेने से मना किया तो श्रद्धालुओं को दौड़ाकर पीटा     |     पूर्व बीडीसी की हत्या का खुलासा; पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार     |     पुलिस ने मुर्गी फार्म पर मारा छापा तो रह गई दंग, हथियारों के जखीरे के साथ 5 करोड़ का सामान किया बरामद     |     झारखंड की चरही घाटी में बड़ा हादसा; दो ड्राइवरों की मौत, कई यात्री घायल     |     दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर; प्रधानी चुनाव की रंजिश में भाकियू नेता, बेटे और भाई को गोलियों से भूना     |     योगी सरकार जल्द लाएगी नया अधिनियम, घरौनी में संशोधन की मिलेगी सुविधा     |     प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी से मचा हाहाकार, रेखा सरकार पर भड़कीं आतिशी, सीएम रेखा से की तीन मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000