सपा नेता ने बेटे पर ही लगाया बीवी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में समाजवादी पार्टी के नेता जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी नाजरीन की हत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है। सपा नेता जहीर सलामनी ने पहली पत्नी के बेटे इमरान और एक अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  आगे की जांच की जा रही है। सपा नेता ने पहली पत्नी के बेटे इमरान पर प्रॉपर्टी को लेकर रंजिश रखने का आरोप लगाया। कहा कि उसी के चलते इमरान ने नाजरीन की हत्या की।

फिलहाल, इमरान फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. मामला सामिया गार्डन इलाके का है। यहां नाजरीन का शव घर के अंदर उसके कमरे में मिला था। पहले तो ये भी अफवाह उड़ी थी कि उनकी मौत सीढ़ी से गिरने की वजह से हुई है, लेकिन अस्पताल ले जाने पर गोली लगने की बात सामने आई। पता चला कि नाजरीन को तीन गोलियां मारी गई हैं। जहीर का आरोप है कि नाजरीन के नाम पर 20 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी थी। जहीर ने ही यह प्रॉपर्टी नाजरीन के नाम की थी। जिसे लेकर इमरान नाराज था। इसीलिए इमरान ने नाजरीन को मार डाला।

घर से बाहर थे सपा नेता जहीर

घटना को लेकर सपा नेता जहीर सलमानी ने बताया कि मैं तो घर से निकल गया था, बैनामा कराने मेरठ चला गया था। बाद में पता चला कि नाजरीन गिर गई है और उसके सिर में चोट लगी है। घर पर काम कर रहे लेबर उसे लेकर अस्पताल गए। यहां आने पर पता चला कि उसे गोली लगी है। उन्होंने कहा कि इमरान ने ही अपनी सौतेली मां को मारा है। मैंने पुलिस में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। साथ ही एक अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है। इमरान अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जहीर ने की थीं दो शादियां

आपको बता दें कि जहीर सलमानी ने दो शादियां की हैं पहली पत्नी का नाम फातिमा है, जिससे दो बेटे इमरान और रिजवान, दो बेटियां शहाना और इमराना है। वहीं नाजरीन जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी थीं जो कि हापुड़ के फूलगढ़ी की रहने वाली थीं और हिंदू थीं। नाजरीन ने लगभग 17 साल पहले हीर सलमानी से शादी करने के बाद धर्म बदल लिया था जो कई वर्षों तक डासना में रही और अब यहां आकर रह रही थी। नाजरीन से एक बेटा रियान है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000