शिवभक्त हुए सपा सांसद अफजाल अंसारी, सावन के आखिरी सोमवार से पहले शिवालय पहुंचे गाजीपुर सांसद

गाजीपुर में 19 अगस्त को श्रावण मास का अंतिम सोमवार है। इसके पहले रविवार को सांसद अफजाल अंसारी ने विभिन्न मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया। क्षेत्रीय जनता से उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान सपा के कई कार्यकर्ता और अफजाल अंसारी के समर्थक मौजूद रहे। इसके राजनीति गलियारों में निहितार्थ निकाले जा रहे है। सांसद अफजाल अंसारी रविवार को करंडा क्षेत्र के परमेठ स्थित नवल नाथ बाबा के मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किए। उन्होंने मंदिर में घंटा भी चढ़ाया।

इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी अपने समर्थकों के साथ शिवलिंग की पूजा करते देखे गए। इसके बाद सांसद अफजाल अंसारी का काफिला चोचकपुर स्थित मौनी बाबा धाम पहुंचा। जहां पर उन्होंने दर्शन पूजन के बाद धाम के महंत से मुलाकात की। सपा सांसद अफजाल अंसारी का श्रावणके महीने में क्षेत्र का भ्रमण करते हुए विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन करना सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर में कुछ देर तक दर्शन-पूजन करने के बाद सांसद अफजाल अंसारी बयपुर स्थित गंगा बाबा आश्रम पहुंचे, वहां पर दर्शन करते हुए मौजूद स्थानीय लोगों से बातचीत की।

सेकुलर इमेज बनाना जरूरी

लोकसभा चुनावों के दौरान अफजाल अंसारी की बेटी का शिवालय में जाने के फोटो ने सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। तब बीजेपी नेताओं ने इसे राजनीति लाभ के लिए उठाया गया कदम करार दिया था। इससे पहले अफजाल अंसारी का हथियाराम मठ जाने और मंदिरों में जाने की तस्वीरों पर सियासी गलियारों में तमाम चर्चाएं होती रही है। राजनीति पर नजदीक नजर रखने वालों की माने तो गाजीपुर में कुल वोटरों के महज 8 से 9 फीसदी ही वोटर मुस्लिम माइनॉरिटी कम्युनिटी के हैं। ऐसे में सियासत करने वालों के सामने खुद की सेकुलर इमेज स्थानीय राजनीति के लिहाज से मुफीद मानी जाती है

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000