कांग्रेस संग बैठक के बाद सपा की पहली प्रतिक्रिया, तीन दिन बाद फिर होगी बैठक

लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में बैठकों का दौर चल रहा है। मंगलवार को कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के घर पर यूपी की सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि सभी सीटों पर चर्चा हुई। हमारी अगली बैठक 12 जनवरी को होगी। जल्द ही सब समझौता हो जाएगा। बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर राम गोपाल यादव ने कहा कि मैं पहले भी बहन जी के साथ समझौता कर चुका हूं। उन्होंने ही एक तरफ उसे तोड़ा था। यह आप सब जानते हैं इसलिए अब मैं क्या कहूं। बता दें कि, समाजवादी पार्टी यूपी की 80 में से 65 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर चुकी है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद सपा की दावेदारी और मजबूत हो गई थी।

एमपी चुनाव में कांग्रेस-सपा में सीटों पर हुई थी रार…

एमपी में चुनाव के दौरान कांग्रेस और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच रार भी देखने को मिली थी। सपा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्हें कोई सीट नहीं दिए जाने और कमलनाथ के बयानों के कारण कांग्रेस से नाराज चल रही थी। हालांकि बाद में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बातचीत कर मामला सुलझाया था।

कांग्रेस की पांच सदस्यीय समिति दे चुकी है सुझाव…

सपा लगातार बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को मजबूत करने के लिए किसी बीच के रास्ते की उम्मीद करते हुए सभी सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत कर रही है। सीट-बंटवारे पर कांग्रेस की पांच सदस्यीय समिति पहले ही प्रदेश कांग्रेस प्रमुखों के साथ आंतरिक परामर्श कर चुकी है और अपने निष्कर्ष पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप चुकी है।

सोमवार को आप नेताओं के साथ की थी बैठक…

इस समिति के संयोजक मुकुल वासनिक और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और भूपेश बघेल सदस्य हैं। इंडिया गठबंधन 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर विपक्षी उम्मीदवार उतारने पर सहमत हुआ है। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए बैठक की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000