सौतेले भाई ने धारदार हथियार से मां-बेटे को बेरहमी से काट डाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान बाजार में मंगलवार की भोर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक सौतेले बेटे ने अपनी मां और भाई की निर्मम हत्या कर दी। आस्थानीय बाजार निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी आयुष गुप्ता (32 वर्ष) और उनकी मां उषा गुप्ता (62 वर्ष) की धारदार हथियार से उनके ही सौतेले बेटे राहुल गुप्ता ने हत्या कर दी।

आरोपी ने दोनों शवों को ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों की सतर्कता से पूरी घटना का पर्दाफाश हो गया। हत्या के बाद, आरोपी ने दोनों शवों को एक ट्रैक्टर ट्राली पर लादा और उन्हें ठिकाने लगाने के इरादे से ले जाने लगा। हालांकि, किस्मत का खेल देखिए कि आयुष का शव रास्ते में मड़िहान तिराहे पर गिर गया। इसके बाद, आरोपी ने उषा देवी के शव को पटेवर मड़िहान ब्रांच नहर में फेंक दिया।

राहगीरों की सतर्कता से खुला राज

शवों को ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान, जब आरोपी वापसी में तिराहे पर सौतेले भाई का शव गिरा हुआ देखकर उसे चादर से ढकने का प्रयास कर रहा था, तभी बाजार में मौजूद दो राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। शोर मचाने पर आरोपी घबराकर अपने घर की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राहुल गुप्ता को ट्रैक्टर ट्राली और हथियार सहित हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में कबूल की वारदात
पुलिस पूछताछ के दौरान, आरोपी राहुल गुप्ता ने अपनी सौतेली मां के शव को नहर में फेंकने की बात कबूल कर ली। पुलिस की टीम नहर में फेंके गए शव की खोजबीन के लिए अभियान शुरू की।

कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुआ मां का शव

ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी द्वारा बताए गए पटेवर गांव से लगभग साढ़े तीन किलोमीटर दूर हसरा गांव के सामने ऊषा देवी का शव पानी में उतराया मिला। इस निर्मम हत्याकांड से लोग स्तब्ध हैं।

क्या बोले अधिकारी

एडिशन एसपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सौतेली मां और भाई की हत्या करने वाले आरोपी राहुल गुप्ता को पकड़ा लिया गया है। जिसकी निशान देही पर ऊषा गुप्ता के शव को बरामद कर लिया गया है। दोनों शवों का पंचनामा कर कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000