अतीक अहमद के बेटे असद और अन्य शूटरों के आगरा में होने की मिली जानकारी एसटीएफ ने 4 लोगो को लिया हिरासत में

यूपी एसटीएफ को प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या करने वाले माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और अन्य शूटरों के आगरा में होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने चार लोगो को लिया हिरासत में लेकर भेजा लखनऊ, आगरा और राजस्थान बार्डर पर पुलिस ने डेरा डाल लिया है। मामले में आगरा एसटीएफ इकाई और स्थानीय पुलिस के चुनिंदा तेज तर्रार सिपाहियों को भी आपरेशन में शामिल किया गया है। बता दें की बीती 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद समेत कई शूटरों ने विधायक राजू पाल हत्याकांड के इकलौते गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। बदमाश सड़क पर बम फोड़ते हुए फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में नेपाल और थाईलैंड तक सैकड़ों जगहों पर छापा मार चुकी है।

असद समेत चार अन्य शूटरों पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ को आरोपी असद और अन्य शूटरों के आगरा के फतेहपुरसीकरी कस्बे में होने की सूचना मिली है। मुस्लिम बाहुल्य इस क्षेत्र में सातवां अजूबा बुलंद दरवाजा और शेख सलीम चिश्ती की दरगाह होने के कारण भारी संख्या में पर्यटकों का आना जाना रहता है। इस क्षेत्र से राजस्थान बार्डर भी लगा हुआ है। सूत्रों की माने तो इसी बात का फायदा उठा कर आरोपी इस क्षेत्र में छिपे हैं। पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो पूरे मामले में पुलिस को लग रहा है की माफिया मुख्तार अंसारी के कनेक्शन असद और शूटरों की मदद कर रहे हैं। पूर्व में मुख्तार अंसारी आगरा जेल में रह चुका है और यहां उसके काफी मजबूत कनेक्शन हैं। पूर्व में कई पुलिसकर्मी उसके साथ संबंधों के कारण कार्रवाई का शिकार भी हुए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000