प्रयागराज में UPPSC के परीक्षार्थियों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस के साथ की झड़प

यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री 2024 और आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रतियोगी अभ्यार्थियों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। हजारों की संख्या में अभ्यार्थी लोक सेवा आयोग चौराहे पर इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रतियोगी छात्र हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। गुस्साए छात्रों ने पुलिस की बैरिकेटिंग तक तोड़ डाली, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई।

प्रतियोगी छात्र नॉर्मलाइजेश की प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि एक दिन में एक शिफ्ट में ही पीसीएस प्री 2024 और आर ओ और ए आर ओ प्री 2023 की परीक्षाएं कराई जाए। प्रतियोगी छात्रों ने 2 दिन पहले ही लोक सेवा आयोग पर गांधी वादी तरीके से शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन अनिश्चितकालीन है। जब तक कि आयोग की ओर से उन्हें एक दिन और एक शिफ्ट में ही परीक्षा कराने का आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात…

अभ्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से यूपी लोक सेवा आयोग दफ़्तर के सामने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। आयोग के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस फोर्स लगाई गई है। मौके पर वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड और आरएएफ को भी तैनात किया गया है। वहीं छात्रों में भी जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है। छात्र लगातार उग्र होते जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भी स्थिति को संभालने की पूरी तैयारी की है। दोनों तरफ से संघर्ष देखने को मिल रहा है।

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए एडीसीपी सिटी अभिषेक भारती भी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वो धरना स्थल के लिए बनाए गई निर्धारित जगह पर जाकर लोग विरोध प्रदर्शन करें और अपना ज्ञापन सौंपें, लेकिन, छात्र मानने तो तैयार नहीं दिख रहे हैं। वहीं छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है। सड़कों पर जाम लगने लगा है।

बता दें कि पीएससी प्री 2024 परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को प्रस्तावित है। जबकि आर ओ/एआरओ प्रारंभिक 2023 परीक्षा 22 व 23 दिसंबर को कराई जाएगी. छात्रों के विरोध के चलते इन परीक्षाओं पर भी असर पड़ सकता है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000