‘ज्यादा ना गरमा, बताए देत अहि….दारोगा से भिड़ गए बाहुबली सपा नेता मोनू सिंह

यूपी के सुल्तानपुर में बाहुबली सपा नेता मोनू सिंह (यशभद्र सिंह) की थानाध्यक्ष (एसओ) और बीडीओ से तीखी नोक झोंक हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मोनू सिंह और एसओ के बीच हॉट टॉक देखी जा सकती है। दरअसल, जिस वक्त ब्लॉक परिसर में मोनू बीडीओ से बहस कर रहे थे, तभी पास में खड़े एसओ ने उन्हें टोक दिया। जिसके बाद मोनू उखड़ गए, और एसओ तमतमाते हुए मोनू की तरफ बढ़ गए। माहौल काफी गरमा गया।

बता दें कि सुल्तानपुर के धनपतगंज ब्लॉक में नवनिर्वाचित भाजपा ब्लाक प्रमुख पार्वती सरोज की अगुवाई में बोर्ड बैठक कर बजट प्रस्ताव पारित हो गया। इस दौरान सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य भी बैठक में मौजूद रहे। वहीं, प्रस्ताव पास होने की जानकारी जब विपक्षी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लगी तो वे सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू की अगुवाई में ब्लॉक पहुंचे गए और इस प्रस्ताव में कोरम ना पूरा होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच मोनू सिंह की बीडीओ और पुलिस से जमकर नोंक झोंक हुई।

जैसे ही मोनू ने बीडीओ से कहा कि ‘ज्यादा नाटक ना करो, नहीं तो…’ इसी के बाद एसओ ने मोनू को रोकते हुए कहा कि फालतू बात मत करो. कैसे अंदर चले आए। होश में रहिए बताए दे रहा हूं। जिसपर मोनू ने उंगली दिखाते हुए कहा- आप भी ज्यादा गर्मी मत दिखाइए। ये बता दे रहा हूं। माहौल बिगड़ता देख मौके पर खड़े लोगों ने दोनों को अलग कराया।

मालूम हो कि अभी कुछ दिनों पहले ही धनपतगंज ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख के रूप में पार्वती सरोज चुनी गई हैं। उनके चुने जाने जाने के बाद पहली बैठक कोरम के अभाव में निरस्त हो गई थी। इसी कड़ी में बीते दिन भी बैठक आहूत की गई थी। विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह और ब्लॉक प्रमुख पार्वती सरोज सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक पहुंचे और प्रस्ताव पारित कर दिया।

उधर, ब्लॉक में प्रस्ताव पास होने की जानकारी जब पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू को लगी तो वह भी तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ब्लॉक पहुंचे और बीडीओ से भिड़ गए। इस दौरान उनकी एसओ राम आशीष उपाध्याय से तीखी बहस हो गई। एसओ की ओर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोनू सिंह को पीछे करने पर वह आग बबूला हो गए। मोनू ने कहा कि विपक्षी सदस्यों के पहुंचने से पहले ही उनका फर्जी हस्ताक्षर करके बजट प्रस्ताव पास कर लिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000