मनबढ़ युवकों ने शराब के नशे में जमकर मचाया उत्पात बरात में खाना खाने को लेकर बारातियों से की मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल

उत्तर प्रदेश गोरखपुर के शाहपुर इलाके के मोहनापुर चौकीदार टोला मे शनिवार की रात दस बजे बरात में मुर्गे का मीट खाने को लेकर गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। तीन बारातियों को ईट डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पादरी बाजार पुलिस को भी मनबढ़ों ने नहीं बख्शा दो सिपाही भी जख्मी हो गए। विवाद की सूचना पर एसपी सिटी सीओ समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ निवासी खदेरु शाहपुर के मोहनापुर चौकीदार टोला में चुल्हे के मकान में बीस वर्षों से किराए पर रहते थे। खदेरु की 10 साल पहले मृत्यु हो गई है। जबकि उनकी पत्नी धनपती बेटी सुशीला और नाती करन व नतिनी मधु व विनिता के साथ रहती हैं। धनपति ने बताया कि बेटी की शादी कुशीनगर के हाटा बाजार में हरिकेश के साथ हुई थी। हरिकेश 10 साल से गायब है।

जिसके वजह से बेटी अपने बेटा और बेटी को लेकर मेरे पास रहती हैं। और नगर निगम में बेटे के साथ आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मी की काम करती हैं। और बताया कि नतिनी विनीता की शादी कैंट इलाके के मोहद्दीपुर निवासी राहुल कुमार के साथ तय थी। शनिवार की रात 9 बजे राहुल मोहनापुर बारात लेकर पहुंचे। बराती नाच गाने के बाद नाश्ता पानी किए। और द्वार पूजा की रश्म पूरी की गई। जयमाल कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद बराती खाना खाने लगे, इसी बीच गांव के कुछ युवक शराब के नशे में पहुंचे और खाना खाने की तैयारी करने लगे। लड़की पक्ष मना किया तो मनबढ़ युवक मारपीट के साथ ही ईट पत्थर चलाने लगे। लड़की पक्ष और बराती विरोध किए तो मनबढ़ो ने जमकर ईट पत्थर चलाने लगे। जिसमें तीन बराती विकास विशाल व किशन और लड़की पक्ष के राज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ईट पत्थर चलने से बरात में भगदड़ मच गई। जो जहां जगह पाया वहां छुपकर जान बचाया। सूचना पाकर पादरी बाजार पुलिस पहुंची तो मनबढ़ युवक पुलिस पर भी पत्थर बरसाने लगे। जिससे दुल्हे की कार समेत दो कार और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि दूल्हे के कार से गहने भी लूट ले गए।

पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी, अपने साधन से पुलिस ने लड़की को भेजा ससुराल…

शनिवार की रात मोहनापुर में लड़की की शादी में मुर्गे की मीट खाने के लेकर गांव के मनबढ़ युवकों ने जमकर उत्पाद मचाया और तीन बराती समय दो सिपाही को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी की गई। लगभग 2 बजे शादी संपन्न होने के बाद पुलिस ने अपने साधन से दूल्हा दुल्हन को मोहद्दीपुर उसके घर पहुंचाया।

पिता 10 साल से है लापता, मां बेटे ने कर्ज लेकर की थी शादी तैयारी…

मोहनापुर में नानी के साथ किराए पर रह रहे हैं। मां बेटे नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मी है। पिता 10 साल से अधिक हो गए लापता है। मां बेटे कर्ज लेकर बेटी विनीता की हाथ पीले करने की तैयारी की थी। लेकिन,गांव के मनबढ़ युवक शादी में खनन डाल कर उत्पात मचाया। और कई लोगों को ईट पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000