प्यार,शक और हत्या :पत्नी के अवैध संबंध के शक पर गला दबाकर बेरहमी से हत्या,आपत्तिजनक हालत में देख खोया आपा

महाराजपुर थाने में पुलिस के सामने अपने गुनाह कबूल करते हुए सचिन ने बताया कि वह पत्नी श्वेता को बहुत प्यार करता था। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और गांव में उसके घर के सामने रहती थी। दोनों में तीन साल तक प्रेम संबंध रहे। घर वाले इसका विरोध करते थे। इसके बाद युवती के परिजन ने गाजीपुर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। दो माह जेल में रहने के बाद जब जमानत पर छूटा, तो श्वेता से प्रेम विवाह कर लिया।

वहीं, एक महिला की शिकायत पर हुसैनगंज में हुए हादसे में युवक की मौत का आरोप उस पर लग चुका है। सचिन ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद वह शहर से भाग जाना चाहता था। सेंट्रल स्टेशन भी गया था लेकिन फिर समर्पण करने के उद्देश्य से थाने पहुंच गया। बोला कि दो दिन पहले ही पत्नी ने जैकेट के लिए जिद की थी। उसकी पसंदीदा जैकेट दिलाई थी इसके बाद भी उसने धोखा दे दिया।

पूर्व प्रेमिका से संबंध के शक में लगा था दोस्त की हत्या का आरोप

श्वेता की हत्या करने के आरोपी सचिन पर पहले भी आशनाई के विवाद में दोस्त की हत्या कर चुका है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने के मोहनपुर निवासी सचिन सिंह अगस्त 2024 में साथियों के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया था। सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। सचिन को युवती पर पैथोलॉजी कर्मी दोस्त अमित कुमार से बात करने का शक था।

लात-घूंसों से पीटकर की थी हत्या

इसी रंजिश में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी अमित कुमार की गाजीुपर थाना क्षेत्र समियाना निवासी आदर्श सिंह उर्फ कपिल व ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गांव निवासी अभय कुमार रैदास के साथ अमित की लात-घूंसों से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सचिन की शनिवार को पत्नी श्वेता की हत्या करने की बात गांव तक पहुंची है। सचिन का श्वेता के साथ करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पिता बोला- दहेज के लिए बेटी की हुई हत्या

मृतका श्वेता के पिता राजकुमार ने शनिवार देर शाम महाराजपुर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। उनके अनुसार गांव के ही रहने वाले भारत सिंह भदौरिया के बेटे सचिन ने श्वेता से विवाह कर लिया था। इसके बाद सचिन व उसके पिता भारत सिंह व माता नीतू सिंह, बड़े भाई अरुण सिंह उर्फ गोलू तथा बेटी छुटकी 10 लाख रुपये व दहेज के सारे सामान की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पूरी न कर पाने पर हत्या करने का आरोप लगाया।

                                      घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

ये था पूरा मामला

महाराजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पत्नी श्वेता (21) के चरित्र पर शक में ऑटो चालक पति सचिन सिंह ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने चार माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पति ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कमरे पर पहुंचकर तलाशी ली तो महिला का शव बिस्तर पर कंबल से लिपटा पड़ा मिला। फॉरेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप

श्वेता के परिजन ने जुलाई माह में छेड़छाड़ की प्राथमिकी भी सचिन पर दर्ज कराई थी। परिजन के विरोध के बावजूद दोनों ने प्रेम विवाह किया था। सचिन कुछ दिनों तक उसके साथ सूरत में रहा। इसके बाद वह कानपुर के महाराजपुर थाने के रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी में मुस्कान चैरिटेबल पाॅली क्लीनिक में किराये के कमरे पर रहता था। वह शुक्रवार रात अचानक घर पहुंचने पर पत्नी श्वेता को तीन युवकों के साथ बैठे देखा था। पत्नी के अवैध संबंध के शक पर सचिन ने गला दबाकर श्वेता की हत्या कर दी। श्वेता के पिता राजकुमार ने परिजन पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है।

फतेहपुर के चौडगरा गया था सचिन

फतेहपुर के मोहनपुर गांव निवासी सचिन सिंह ऑटो चालक है। सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने अगस्त में गांव की ही रहने वाली श्वेता से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह पत्नी को साथ लेकर गुजरात चला गया। सूरत में फैक्टरी में नौकरी करने लगा। करीब एक माह बाद ही शहर लौट आया था। वर्तमान में वह रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी स्थित मुस्कान चैरिटेबल पाॅली क्लीनिक के ऊपर किराये के कमरे में पत्नी के साथ रहकर ऑटो चलाने लगा। सचिन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 13 जनवरी को किसी काम से फतेहपुर के चौडगरा गया था।

मोबाइल से वीडियो बनाना शुुरू कर दिया

शुक्रवार रात वह अचानक घर पहुंचा, तो कमरे में पत्नी नहीं मिली जबकि सामने वाले कमरे में रहने किराये पर रहने वाला युवक उसके कमरे में बैठा मिला। उससे पत्नी के बारे में पूछा, तो हड़बड़ा गया और श्वेता के सामने वाले कमरे में होने की जानकारी दी। जब वह अंदर पहुंचा, तो पत्नी को दो युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उसका मोबाइल से वीडियो बनाना शुुरू कर दिया। आरोप है कि पत्नी और तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस सभी को चौकी ले गई, जहांं युवकों को बैठाने के बाद देर रात करीब तीन बजे दंपती को सुबह आने की बात कह कर घर भेज दिया। सचिन के अनुसार वह घर पहुंचा, तो पत्नी ने झगड़ना शुरू कर दिया और युवकों को सुबह छुड़ा कर उन्हीं के साथ रहने की धमकी दी। यह सुनकर उसने आपा खो दिया और श्वेता का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने कमरे में पहुंचकर शव देखा़, तो इसकी जानकारी मायके वालों को दी। पुलिस के अनुसार महिला के परिजनों ने पहले तो आने से इन्कार कर दिया। कई बार फोन करने पर सीधे पोस्टमार्टम हाउस ही पहुंचने की बात कही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000