तांत्रिक के पास उपचार कराने आई युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

अमरोहा। बीमारी का उपचार कराने आई युवती का तांत्रिक ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और ब्लेकमैल कर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर आदमपुर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक व उसके सहयोगियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। संभल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती अक्सर बीमार रहती थी। युवती के घर हसनपुर थाना क्षेत्र ग्राम रझोहा का निवासी सुनील पुत्र सतपाल पहुंचा। सुनील युवती का दूर का रिश्तेदार भी है। सुनील ने युवती के परिजनों से कहा कि इसको चिकित्सकों के उपचार से फायदा नहीं हो रहा तो आदमपुर में तांत्रिक पुष्पेन्द्र पुत्र खेमपाल है, उसे दिखवा दो। परिजनों ने तांत्रिक से उपचार की सहमति दे दी।

सुनील जून में युवती को लेकर आदमपुर में तांत्रिक पुष्पेन्द्र के पास पहुंच गया। युवती का आरोप है कि तांत्रिक ने तंत्र विद्या के नाम पर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद तांत्रिक ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया तथा वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर प्रत्येक सप्ताह आदमपुर बुलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया तथा एक लाख रुपये भी वसूले।

तांत्रिक पुष्पेन्द्र ने जब अपने पिता खेमपाल तथा मुकुल व राजकुमार आदि के सहयोग से उस पर जबरन सुनील से शादी करने का दबाव बनाया तो युवती ने इनकार कर दिया। पीड़िता ने घटनाक्रम की तहरीर आदमपुर पुलिस को दी थी। थाना प्रभारी शौकेन्द्र सिंह बालियान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

तंत्र क्रिया से महिला की मौत होने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

ढबारसी: आदमपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर तुगन गांव में एक महिला का स्वास्थ्य कई माह से ठीक नहीं था। परिजनों ने गांव के तांत्रिक पर तंत्र क्रिया से उसकी मौत होने की बात कहकर हंगामा किया। परिजनों ने थाना पुलिस को भी इस सम्बन्ध में तहरीर दी है। आदमपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर तुगन गांव निवासी सतीश पुत्र राम कुंवर की शादी रुपा नांगल गांव निवासी सुशीला (28) पुत्री चन्द्रपाल से लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी।

सतीश की पत्नी सुशीला की पिछले पांच माह से तबियत खराब चल रही थी। सुशीला के पति सतीश ने गांव के तांत्रिक पीताम्बर पुत्र तोताराम पर आरोप लगाया कि उसकी तंत्र क्रिया से सुशीला की हालत बिगड़ रही थी। शनिवार को सुशीला की हालत अधिक बिगड़ी तो परिजनों ने उसे हायर सेंटर में भर्ती कराया तथा तांत्रिक पर टोना करके सुशीला की गंभीर हालत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।

रविवार दोपहर में सुशीला की मौत हो गई, इस पर ग्रामीणों ने तांत्रिक के घर पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने ग्रामीणों को शांत किया तथा पंचायत बैठी। थाना प्रभारी शौकेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। कोई तहरीर लेकर आता है तो कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000