जमीन के नीचे गड़ा धन नहीं निकाल पाने पर तांत्रिक को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, मंदिर में फेंका शव

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।जहां जमीन के नीचे गड़ा धन नहीं निकाल पाने पर कुछ लोगों ने 60 वर्षीय तांत्रिक हरिचरण को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।तांत्रिक का शव को मंदिर में हवन कुंड के पास मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक के भतीजे ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।बता दें कि ये हैरतअंगेज मामला पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बैंदो गांव का है।

तांत्रिक हरिचरण के भतीजे अर्जुन ने बताया कि रविवार सुबह बरात पहाड़ी के कुछ लोग उनको अपने साथ ले गए थे।दोपहर में हरिचरण का मोबाइल बंद मिला।इस पर वह बरात पहाड़ी गांव पहुंचा।वहां बाहर काली माता मंदिर में हवन कुंड के पास चाचा का शव पड़ा था,जिसे देकर वह दंग रह गया।आनन-फानन में उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।

अर्जुन ने बताया कि बरात पहाड़ी के ही रहने वाले प्रताप और उसका साथी जमीन के अंदर गड़े धन की लालच में चाचा को ले गए थे। धन का सही स्थान नहीं बता पाने पर उन्होंने चाचा को लाठी-डंडों और ईंट से पीटकर मार डाला। सीओ सदर दीपक दुबे ने बताया कि मंदिर परिसर में शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। मृतक के भतीजे की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000