बाल नोंचा, थप्पड़ बरसाए, स्कूल में हैवान बन गया टीचर, सीसीटीवी में हुआ कैद

राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक सरकारी स्कूल के टीचर ने हैवानियत की हदों को पार करते हुए एक छात्र की पिटाई की है। यही नहीं, आरोपी टीचर लड़कियों के सामने पीड़ित छात्र को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उसे घसीटते हुए नजर आ रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक सरकारी स्कूल के टीचर की हैवानियत का मामला सामने आया है। छोटी सी बात पर इस टीचर ने 10वीं के छात्र को पहले बाल पकड़ कर नोंचा और फिर जमकर थप्पड़ बरसाया। यही नहीं, भरी क्लास में इस बच्चे को भद्दी भद्दी गालियां भी दी। इस घटना के वक्त क्लास में लड़कियां भी मौजूद थीं, जिन्होंने टीचर के मुंह से गालियां सुनकर कान बंद कर लिया था। मामला हनुमानगढ़ के बहलोल नगर स्थित राजकीय विद्यालय में 18 अक्टूबर का है।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है यह पूरी घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे टीचर दसवीं के छात्र को बाल पकड़ कर उठा लेता है और उसके साथ मारपीट करता है। आरोपी टीचर की पहचान अजय भादु के रूप में हुई है। आरोपी टीचर पीड़ित छात्र को बेरहमी से पीटते हुए कक्षा में घसीट रहा है। घटना के बाद पीड़ित छात्र ने बताया कि बिना गलती के टीचर ने उसे सजा दी है।

छात्राओं के सामने गालियां बकने का वीडियो

वायरल वीडियो में आरोपी टीचर छात्र को भद्दी भद्दी गालियां भी दे रहा है। यह स्थिति उस समय है जब क्लासरूम में छात्राएं भी बैठी है। इस वारदात में पीड़ित छात्र के जांघ और पीठ पर गंभीर चोटें आई है। छात्र के परिजनों ने बताया कि स्कूल से जब छात्र लौटा तो उसकी हालत बहुत खराब थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार हुआ है। पीडित छात्र सिख समाज से है और गांव के बेहद गरीब परिवार से है।

बाल कल्याण समिति ने शुरू की जांच

बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र के परिजनों ने इस मामले में पुलिस को शिकायत देने की कोशिश की, लेकिन आरोपी टीचर की गांव में रिश्तेदारी की वजह से मामले को दबा दिया गया। हालांकि किसी माध्यम से मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति के चैयरमेन जितेन्द्र गोयल को मिल गई। इसके बाद उन्होंने आरोपी टीचर के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में गांव के लोगों ने आरोपी टीचर को निलंबित करने की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000