स्वीमिंग पूल परिसर में कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर की गई हत्या, CCTV में कैद हुई खाैफनाक वारदात

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक के पास स्वीमिंग पूल परिसर में मंगलवार रात कपड़ा कारोबारी अरशद की सिर में गोली मारकर एलानिया में हत्या कर दी गई। दो पुत्रियों और एक पुत्र के सामने ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पड़ोसी युवक और उसके साथियों पर रंगदारी न देने पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह शांत किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी हाजी अरशद पुत्र अमीर अहमद कपड़ा कारोबारी थे। मंगलवार शाम वह अपनी दो पुत्रियों आयत व कुलसुम और बेटे उमर को लोहियानगर क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक के पास दारा सिंह के स्वीमिंग पूल में नहलाने गए थे।

यहां नहाने के बाद वे लौटने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी बिलाल पुत्र इमरान अपने साथियों के साथ पहुंचा। बिलाल ने तमंचा सिर से सटाकर अरशद को गोली मार दी। अरशद की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। हत्या की सूचना पर लोहियानगर पुलिस पहुंची और परिजन भी आ गए। परिजनों ने बिलाल और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा कि रंगदारी न देने पर वारदात की गई। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी बिलाल और उसके भाई दाऊद, जाहिद, असलम और इमरान के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

वारदात के बाद मची भगदड़..

वारदात से पहले अरशद के बच्चे कपड़े बदल रहे थे। तीनों बच्चों के सामने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलते ही मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सभी लोग बाहर की ओर भागे जबकि तीनों बच्चे पिता को लहूलुहान देखकर रोने लगे। उनकी आंखों के सामने ही पिता ने दम तोड़ दिया था। वहीं, पति की हत्या की जानकारी मिलने पर पत्नी समरीन बेसुध हो गई।

अरशद के खिलाफ दर्ज हैं 17 मुकदमे…

 सीओ के मुताबिक अरशद के खिलाफ लूट और चोरी के 17 मुकदमे हैं। पड़ोसी बिलाल भी अपराधी है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अरशद और उसका भाई असद कई बार जेल जा चुके हैं। दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000