गौतमबुद्ध नगर जिले के कस्बा मंडी श्यामनगर में कपड़ा व्यापारी अंकुर अग्रवाल को दुकान में घुसकर गोली मार दी गई

गौतमबुद्ध नगर जिले के कस्बा मंडी श्यामनगर में कपड़ा व्यापारी अंकुर अग्रवाल को दुकान में घुसकर गोली मार दी गई। नाराज व्यापारी बाजार बंद करके धरने पर बैठे हुए हैं। घटना कल शाम की है, आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा गया है। दनकौर रेलवे स्टेशन के नजदीक मंडी श्याम नगर कस्बे में मंगलवार शाम रंगदारी नहीं देने पर एक बदमाश ने दुकान में घुसकर व्यापारी को गोली मार दी थी। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

जिसमें बदमाश दुकान के अंदर घुसकर गोली मारते हुए देखा जा रहा है। हालांकि बदमाश की पुलिस द्वारा पहचान कर ली गई है। पुलिस जल्द ही उसको गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। वहीं स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि घटना को हुए करीब 18 घंटे बीत गए हैं। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घायल व्यापारी की अस्पताल में हालात गंभीर बनी हुई है।

बाजार बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी…

मंडी श्याम नगर निवासी कपड़े व्यापारी अंकुर अग्रवाल को रंगदारी नहीं देने पर मंगलवार की शाम क्षेत्र के देवटा गांव निवासी विनोद उर्फ सनी ने गोली मार कर घायल कर दिया था। इस मामले में देर रात को उसके भाई ने विनोद समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना को बीते करीब 18 घंटे हो गए हैं। लेकिन अभी तक आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

इसके विरोध में मंडी श्याम नगर के व्यापारियों ने बुधवार को बाजार को बंद करके धरना शुरू कर दिया है।व्यापारियों का कहना है कि जब तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है। साथ ही बाजार में व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी मजबूत नहीं होंगे। तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी करने में पुलिस रात से ही जुटी हुई है। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

दुकान में घुसकर मारी थी गोली…

मंगलवार की शाम व्यापारी अंकुर अग्रवाल को बदमाश विनोद ने दुकान में घुसकर गोली मारी थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी देर रात को पुलिस को प्राप्त हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस मामले में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार ने शिकायत में कहा है कि विनोद उर्फ सनी ने गोली मारी थी। जबकि उसके दो अन्य साथी दुकान के बाहर खड़े हुए थे। जो आरोपी को अपनी बाइक पर बिठाकर वहां से फरार हो गए थे।

बदमाशों का कस्बे में खौफ…

कस्बे के व्यापारियों को कहना है कि आरोपी बदमाश का कस्बे में काफी खौफ है। जो दुकानदारों को डरा धमका कर रंगदारी पहले भी ले चुका है। साथ ही 5 लाख रुपये की अंकुर अग्रवाल के भाई से वह रंगदारी मांग रहा था। जिसका विरोध करने पर ही आरोपी द्वारा गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए टीम जुटी हुई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000