सड़क किनारे मौजूद रहे चार लोगों को थार ने रौंदा, दो महिलाओं सहित तीन की दर्दनाक हुई मौत

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के चांदा कादीपुर मार्ग के ईशीपुर अरजो गांव के पास सड़क के किनारे लापरवाह चालक की गलती तीन लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। जबकि चौथा बाइक सवार घायल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। बुधवार की सुबह कादीपुर से चांदा की तरफ चार पहिया थार वाहन बहुत तेजी से गुजर रहा था। थार में मौजूद चालक ने लापरवाही से सड़क किनारे मौजूद लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी और मौके से भाग निकला। इस दौरान सुबह का समय होने के चलते सड़क किनारे गांव की कुछ महिलाएं उपले बना रही थीं वहीं सामने से एक साइकिल सवार और एक बाइक सवार विपरीत दिशा में आ रहे थे। दो महिलाओं के साथ बाइक व साइकिल सवार भी वाहन के नीचे कुचल गए जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। घटना के बाद से एसयूवी चालक फरार है। जिसकी तलाश स्थानीय पुलिस कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे हैं और जांच पड़ताल की कार्रवाई की। वहीं लंभुआ के बाद चांदा क्षेत्र में लापरवाही से वाहन चलाते समय लोगों को कुचलने से हुई मौत का दूसरा मामला होने के चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस संबंध में आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है और सीसीटीवी की मदद से आरोपी थार वाहन को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000