गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए किराए पर ली थार, परिवार को सामने दौडाई, कई गाड़ियों को रौंदा, पुलिस ने सीज की थार

नोएडा के सेक्टर-24 क्षेत्र में किराये पर ली गई थार चला रहे एक नाबालिग ने तेज रफ्तार में कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा ESIC अस्पताल के पास हुआ जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और पांच से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार और नाबालिग ड्राइविंग का खतरनाक मामला सामने आया है।

किराये पर ली गई थार चला रहे एक नाबालिग युवक ने कई वाहनों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में ESIC अस्पताल के पास हुआ, जहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

तेज़ रफ्तार थार ने पहले एक बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, इसके बाद सड़क पर खड़ी और चल रही कई अन्य गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पाँच से ज़्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बुलेट सवार को सिर में चोट आई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने सीज की थार

हादसे की जानकारी मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया और ट्रैफिक को सामान्य कराया। वहीं, कुछ दूरी पर थार चालक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

पुलिस ने नाबालिग और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मोटरसाइकिल सवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग से पूछताछ की जा रही है और किराये पर कार देने वाली एजेंसी की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा था नाबालिग

एसीपी स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि दिल्ली के कोंडली इलाके का रहने वाला एक नाबालिग किशोर अपने दोस्त के साथ किराये पर थार गाड़ी लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा था। रास्ते में अचानक परिवार वालों को देखकर वह घबरा गया और कार को तेज रफ्तार में दौड़ाने लगा।

इसी बीच नाबालिग कार चलाते वक्त अपना नियंत्रण खो बैठा और जल्दबाज़ी में वहां से भागने के चक्कर में एक के बाद एक 5 वाहनों में टक्कर मार दी। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर नाबालिगों को बिना दस्तावेज़ जांचे किराये पर गाड़ियां कैसे दी जा रही हैं? पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000