अलार्म बजते ही भागते हैं बंकरों की ओर,इजरायल गए युवाओं ने बताई आपबीती,भेजे वीडियो

लखनऊ। ईरान से इजरायल की चल रही जंग के बीच रोजगार के लिए इजरायल गए अंबेडकरनगर जिले के युवा मौत के साए के बीच काम करने और रात गुजारने को मजबूर हैं। कुछ मुश्किल भरे हालातों में भी परिवार की गुजर बसर के लिए डटे हुए हैं तो कुछ चाहकर भी वापस नहीं लौट पा रहे हैं। दिन हो या रात कभी भी बमबारी शुरू हो जाती है और कामगारों को भवनों के नीचे बने बंकरों में अलार्म बजते ही जान बचाने के शरण लेनी पड़ती है। इजरायल गए अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर के गांव रोशनगढ़ के देवानंद इस समय तेल अलीव शहर के यहूदा में मौजूद हैं।यहां से दो से ढाई किलोमीटर की दूरी पर काम करने के लिए जाना पड़ता है।देवानंद परिजनों से बताया कि आज ही एक घंटे पहले ही मिसाइल से हमला हुआ है। ऊपर मंजिल में काम करने के दौरान अक्सर मिसाइलों के गोले आसपास ही फटते हैं। ऐसे में सायरन बजते ही सभी लोगों सुरक्षित स्थान पर पहुंचना पड़ता है। तमाम मुश्किलों के बावजूद रोजी रोटी की खातिर यहीं रुके हैं।

वहीं ईरान और इजरायल की जंग ने लखनऊ में बहुत से परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।इन परिवारों के युवा इजरायल में काम कर रहे हैं। परिवार चाहता है कि ये जल्द से जल्द घर वापस आ जाएं,लेकिन उड़ानें बंद होने की वजह से ये वहां फंसे हुए हैं। लखनऊ बीकेटी के रहने वाले अजय चौहान ने बताया कि भाई हरित चौहान बीते एक साल से इजरायल में हैं। वह घर आना चाहते हैं,लेकिन अभी फ्लाइट का कोई विकल्प नहीं है। रायबरेली के राजेश कुमार भी इजरायल में काम करते हैं। राजेश की मां सावित्री ने बताया कि घर में छोटे-छोटे बच्चे व अन्य सदस्य हैं। काम से भी ज्यादा जरूरी है जीवन। बेटे से जब बात होती है तो वो सब कुछ ठीक और सुरक्षित होने की बात बता देता है,लेकिन इसके बावजूद चिंता बनी रहती है।

हर कोई बस यही उम्मीद लगाए हुए है कि जल्द ही हालात पहले की तरह सामान्य हों और उनकी रोजी रोटी पर मंडरा रहा खतरा टल जाए ताकि वे अपने परिवार को बेहतर जीवन दे सकें। इन सबके बीच यहां मौजूद परिवार के लोग अपनों के लिए चिंतित हैं। सेवायोजन विभाग का कहना है कि इजरायल में पांच हजार से अधिक भारतीय श्रमिक सेवा दे रहे हैं। इतनी ही संख्या में भविष्य में और भेजने की तैयारी है।अधिकारियों ने बताया कि ईरान और इजरायल के बीच हो रहे हमले की वजह से भारतीय श्रमिकों पर किसी तरह का खतरा नहीं है। सभी सुरक्षित हैं,भारत सरकार हालात पर नजर रखे हुए है।स्थिति बिगड़ी तो श्रमिकों को वापस बुला लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला,सड़क हादसों की विवेचना में बदलाव, 3 या अधिक मौतों पर एएसपी-सीओ करेंगे जांच     |     पुलिस भर्ती को लेकर मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना,कहा-जैसे कि असाधारण उपलब्धि हासिल कर ली हो     |     श्रावस्ती में बाबा का गरजा बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना मदरसा हुआ जमींदोज,मदरसा संचालकों में मचा हड़कंप     |     मेरठ में AK-47 के 70 कारतूसों के साथ सेना का जवान गिरफ्तार,पूछताछ में जुटी खुफिया एजेंसियां     |     भीषण सड़क हादसा…आम ला रही मैक्स पलटी, चार की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर     |     नशे में जल्लाद बना बेटा: बाइक लेकर दुकान में घुसा, बुजुर्ग पिता पर किए चाकू से कई वार, कैमरे में कैद हुई घटना     |     सपा कार्यालय खाली कराने पर हंगामा-धक्कामुक्की, जिलाध्यक्ष समेत 15 पदाधिकारी हिरासत में     |     पुलिया से टकराकर पलटी कार, आग लगने से मासूम समेत पांच लोग जिंदा जले; एक घायल     |     यूट्यूबर मनीष कश्यप ने लखनऊ में पॉवर स्टार पवन सिंह से की मुलाकात,मुलाकात के सियासी चर्चे     |     अलार्म बजते ही भागते हैं बंकरों की ओर,इजरायल गए युवाओं ने बताई आपबीती,भेजे वीडियो     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000