कांवड़ यात्रा देख रही पत्नी का गुस्से में पति ने काटा गाल, कांवड़ियों ने पति को मनचला समझ पीटकर मुंह से निकाला मांस का टुकड़ा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ देख रही पत्नी पर पति भड़क गया। शराब के नशे में पति ने पहले महिला को तीन-चार थप्पड़ मारे। फिर उसके गाल पर काट लिया। वहां से गुजर रहे कांवड़ियों ने पति को मनचला समझ उसकी जमकर धुनाई कर दी और उसके मुंह से पत्नी के गाल के मांस का टुकड़ा निकाला। हैरान कर देने वाली घटना मेरठ के दौराला क्षेत्र के NH 58 हाइवे की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक, मेरठ के दौराला क्षेत्र के गांव मोहिनीपुर भरौटा की रहने वाली सीमा ने हस्तिनापुर के रहने वाले अमित से 5 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों दौराला क्षेत्र में शराब के ठेके के बराबर में गली में किराए पर रहते हैं। पुलिस ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है। गुरुवार को आरोपी अमित घर में था। इस दौरान सीमा हाइवे पर आकर कांवड़ देखने लगी।

पत्नी सीमा को ढूंढते हुए अमित भी वहां पहुंच गया और कांवड़ देखने पर पत्नी पर भड़क गया। पति के गुस्से का सीमा ने विरोध किया तो अमित ने उसे तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। उसका गुस्सा सातवें आसमान पर था, जो थप्पड़ जड़ने के बाद भी शांत न हुआ। अमित ने इसके बाद अपनी पत्नी के गाल पर ऐसा काटा कि गाल से मांस अलग कर दिया। लहूलुहान हालत में महिला चिल्लाने लगी तो वहां से गुजर रहे कांवड़ियों की भीड़ ने अमित को मनचला समझकर दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान उन्होंने अमित के मुंह से मांस का टुकड़ा निकाला। दौराला पुलिस ने आरोपी पति अमित को हिरासत में ले लिया है और महिला को सीएचसी इलाज के लिए भेज दिया है। सीएचसी में तैनात डॉक्टरों ने महिला का उपचार कर घर भेज दिया है। महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000