धर्म परिवर्तन के लिए युवती की हत्या करने वाले आरोपी का शव बरामद: डॉक्टर के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम
युवती पर ब्लेड से हमला करने के आरोपी का चार दिन बाद गंगा में शव उतराया हुआ मिला। आरोप था कि धर्म परिवर्तन कर विवाह न करने पर युवती पर आरोपी ने हमला किया था। मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में घुसकर युवती के गले पर ब्लेड से हमला करने के आरोपी अब्दुल उर्फ सैफ का शव चार दिन बाद मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी में उतराया मिला। युवती के धर्म परिवर्तन कर विवाह न करने पर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया था। नाविकों की सूचना पर पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने आरोपी की मां और बहन को पोस्टमार्टम हाउस बुलाकर शव की शिनाख्त कराई।
क्या है पूरा मामला
कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पांच दिसंबर की रात में एक युवक ने घर जाकर युवती पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया था। युवती के भाई ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन को शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग कुरैश नगर निवासी अब्दुल उर्फ सैफ ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने से इनकार करने पर ब्लेड से गले पर वार कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।