गर्लफ्रेंड की हत्याकर प्रेमी ने दी जान : प्रेमिका के सिर में मारी गोली,30 मिनट बाद खुद फंदे पर लटका

उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रेमिका की हत्या करके प्रेमी ने जान दे दी। उसने प्रेमिका के सिर में गोली मारी। बुलेट कनपटी को चीरते हुए निकल गई। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। यह देखकर प्रेमी भागकर घर पहुंचा। पकड़े जाने के डर से 30 मिनट बाद घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली।

पुलिस जांच में पता चला कि सतनाम और गुड्डन का 2 साल से अफेयर था। सतनाम आज सुबह घर से 50 मीटर दूर प्रेमिका के घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान सतनाम ने कमर से तमंचा निकाला और फायर कर दिया, फिर खुद सुसाइड कर लिया। पूरा मामला बड़ौत थाना क्षेत्र के बावली गांव का है।

दोनों परिवारों के बारे में जानिए…

बागपत के बावली गांव में राजेश कुमार का घर है। घर में पत्नी, दो बेटे कल्लू (25) और सतनाम (22) हैं। राजेश पहले खेती किसानी करते थे। 2023 में परिवार के साथ पंजाब चले गए। वहां ईंट भट्ठे पर काम करने लगे। बीच-बीच में गांव आया करते थे। एक हफ्ते पहले सतनाम गांव आया। हालांकि, वह क्यों आया था, अब तक पता नहीं चल पाया है।

दूसरी ओर गांव में ही लख्मी सैनी का घर है। लख्मी बड़ौत कोतवाली में चौकीदार हैं। घर में पत्नी राजकली, तीन बेटियां सोनिया (26), आरती (24), गुड्डन (21) और एक बेटा अभिषेक (18) है। गुड्डन ने पांचवीं तक पढ़ाई की थी। इस समय सिलाई का काम करती थी।

1. ग्रामीणों के मुताबिक, सतनाम (22) परिवार के साथ पंजाब में काम करता था। बीच-बीच में गांव आता रहता था। इस दौरान सतनाम की बगल में रहने वाली गुड्डन (21) से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर मिलने-जुलने लगे। फोन पर बातचीत करने लगे, लेकिन इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवार वाले खुश नहीं थे। परिवारों का कई बार विवाद हो चुका था।

2. समनाम घर पर अकेला था। बाकी पूरा परिवार पंजाब में है। गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच कहासुनी हो गई। गुड्डन अपने घर के बाहर झाडू लगा रही थी। तभी सतनाम तमंचा लेकर पहुंचा गया। इससे पहले कि गुड्डून कुछ समझ पाती, सतनाम ने उसके सिर में गोली मार दी।

3. गोली लगते ही गुड्डुन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। वारदात के बाद गुड्डन के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। उसके पिता ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि मां खेत गई थी। आसपास के लोगों को आता देख सतनाम अपने घर में घुस गया।

4. लोगों ने गुड्डन ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायल गुड्डून को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

5. करीब आधे घंटे बाद जानकारी मिली कि सतनाम ने अपने ही घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। परिवारों को खबर दे दी गई है। सभी गांव पहुंच रहे हैं।

6. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

एसपी बोले- यह प्रेम प्रसंग का मामला

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। युवक ने अपने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद भी फांसी पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों का कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000