दुल्हन को चलती कार की बोनट पर बैठकर रील्स बनाना पड़ा मंहगा, ट्रैफिक पुलिस ने थमाया साढ़े 16 हजार का चालान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दुल्हन अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए रील बनाने के लिए चलती कार के बोनट पर बैठ गई। वीडियो अपलोड करने के कुछ घंटों बाद वायरल हो गया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर दुल्हन पर 16 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह घटना रविवार को प्रयागराज से सामने आई थी, जहां एक युवती दुल्हन के लिबास में चलती कार के बोनट पर बैठ कर रील बना रही थी। वीडियो सिविल लाइंस इलाके में शूट किया गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस चौकी प्रभारी अमित सिंह के ध्यान में आया।

मामले की जांच में सामने आया है कि अल्लापुर क्षेत्र की वर्णिका नाम की युवती ने कुछ दिन पहले दुल्हन के वेश में सफारी के बोनट पर बैठकर वीडियो बनाया था और फोटो खिंचाई थी। यह भी पता चला है कि वर्णिका ने कुछ महीने पहले बिना हेलमेट पहने दुल्हन के लिबास में स्कूटर चलाया था।चलती एसयूवी के बोनट पर बैठने का जहां 15 हजार रुपये का चालान काटा गया है, वहीं बिना हेलमेट पहने स्कूटर चलाने पर 1500 रुपये का चालान काटा गया है। सब-इंस्पेक्टर अमित सिंह ने कहा कि कार पर वीडियो 16 मई को ऑल सेंट्स कैथ्रेडल के पास शूट किया गया था, जबकि स्कूटर पर वीडियो लगभग दो महीने पहले चंद्रशेखर आजाद पार्क के पास बनाया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000