उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री किए जाने के मामले ने पकडा तूल,भड़के जाट समाज के नेता

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी की ओर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में कल्याण बनर्जी के अलावा राहुल गांधी पर भी वीडियो बनाने को लेकर निशाना साधा जा रहा है। इस बीच दिल्ली में जाट समाज के कुछ लोगों ने पंचायत भी की है। इस पंचायत के बाद जाट समाज के नेता सुखचैन सिंह ने कहा कि हमारे बड़े का अपमान हुआ है और हम इसका बदला लेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राहुल गांधी को इसके लिए सामने आकर माफी मांगनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले चुनाव में हम कांग्रेस को धूल चटा देंगे।

सुखचैन सिंह ने कहा कि देश के ऊपर 75 साल से लगातार राज करने वाली एक बड़ी पार्टी का नेता उपराष्ट्रपति के अपमान का वीडियो बना रहा था। यह गलत बात है। यह किसानों के साथ एक मजाक है कि उनका बेटा यदि संसद में बैठा है और राज्यसभा का सभापति है तो उसकी मिमिक्री की जाए। यही नहीं देश की बड़ी पार्टी का नेता उसका वीडियो बनाता है। सुखचैन ने कहा कि हम इस मामले को लेकर प्रदर्शन करेंगे। हम तो वो लोग हैं,जो सात पीढ़ियों तक अपनी दुश्मनी नहीं भूलते हैं। हमारे बड़े जगदीप धनखड़ का अपमान हुआ है तो हम उसका बदला लेंगे और इन लोगों को धूल चटाकर मानेंगे।

सुखचैन सिंह ने कहा कि मैं राहुल गांधी से मांग करता हूं कि वे देश के किसानों से माफी मांगें। उन्होंने जैसी हरकत की है उसका अंजाम उन्हें आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। यदि माफी नहीं मांगी गई तो हम आंदोलन करेंगे और एक बड़ी पंचायत बुलाकर आगे की रणनीति तय करेंगे। पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि यह मीटिंग इसलिए बुलाई गई है कि कल्याण बनर्जी माफी मांगें। उन्हें उपराष्ट्रपति और देश के किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

सोलंकी ने कहा कि राहुल गांधी का बर्ताव भी अपमानजनक है।हम किसी पार्टी के पक्ष या विपक्ष में नहीं हैं, लेकिन हमारी मांग है कि किसान परिवार के बेटे का अपमान न किया जाए। इसे हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। सोलंकी ने कहा कि निलंबन तो लोकसभा के सांसदों का भी हुआ है, लेकिन राज्यसभा के चेयरमैन के साथ ही ऐसा क्यों हुआ। इसलिए क्योंकि वह किसान परिवार से आते हैं। ऐसा होना गलत है और हम इस तरह के अपमान को स्वीकार नहीं करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000