बीएचयू आईआईटी की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अब गैंगरेप में हुआ तब्दील,पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा

वाराणसी। देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी के बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की आईआईटी की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद माहौल गरम है। छेड़छाड़ के विरोध में हजारों छात्र आवाज उठा रहे हैं। छात्र लगातार विभिन्न मांगों को लेकर मुखर हैं। अब इस मामले में पीड़ित छात्रा ने मजिस्ट्रेट के सामने 161 के तहत बयान दर्ज करा दिया है।बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने न सिर्फ उसके साथ छेड़खानी की बल्कि गन प्वाइंट पर उसके कपड़े उतारने के साथ ही गैंगरेप भी करने की कोशिश की। इस बयान में अब पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम सहजानंद श्रीवास्तव से लेकर अब लंका थाने के प्रभारी शिवकांत मिश्रा को सौंप दी है। इंस्पेक्टर लंका शिवकांत मिश्रा अब इस मामले में विवेचना कर अपनी आख्या सम्बंधित उच्चाधिकारियों को सौपेंगे। पुलिस कड़ा रुख अख्तियार करते हुए लगभग 6 टीमें बनाकर लगातार दबिश दे रही है।

छात्र कर रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग…

इससे पहले आईआईटी के छात्रों ने बुधवार शाम को निदेशक कार्यालय के सामने से एक मार्च निकाला। छात्रों की मांग है कि आईआईटी की छात्रा के साथ छेड़खानी करने वालों की गिरफ्तरी हो।आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि प्रशासन और यूनिवर्सिटी से दिए गए समय में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई,जिसके कारण वह धरना दे रहे हैं और जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक उनका धरना चलता रहेगा।

छात्रों का पुलिस से उठा भरोसा,सीबीआई जांच की मांग…

प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि उन्हें लग रहा है कि पुलिस की तरफ से कुछ कमिया रह गई हैं,जिस वजह से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। उनका पुलिस पर से भरोसा कम होता जा रहा है।पुलिस बताए क्या वह इस मामले को सुलझाने की क्षमता रखती हैं।अगर उनसे यह केस नहीं सुलझाया जा रहा तो इसे सीबीआई को ट्रांसफर कर दे।

छात्रा का मुंह दबा कर कोने में ले गए थे बदमाश…

बता दें कि 1 नवंबर की रात बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी आईआईटी की एक छात्रा को मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश मुंह दबा कर कोने में ले गए थे और उसके कपड़े उतार कर उसका वीडियो और फोटो भी लिया था।आरोप है कि बदमाशों ने लगभग 15 मिनट तक छात्रा को बंधक बनाए रखा। उसके बाद छात्रा का मोबाइल नंबर लेकर भाग गये।

प्रकरण में घुसी राजनीति,रास्ते से भटक रहा मुद्दा…

आईआईटी की छात्रा से छेड़खानी की घटना में दरअसल राजनीति का प्रवेश हो गया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मामले में एबीवीपी की संलिप्तता बता दी। एबीवीपी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से एबीवीपी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बीच बयानबाजी शुरू हो गई। इस पूरे घटनाक्रम में छात्रा को इंसाफ मिलने का मुद्दा हाशिए पर चला गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000