स्वरचित लूट काण्ड और षड्यंत्र करके अपने ऊपर फायरिंग कराने के आरोपी और षड्यंत्रकारी दोनों आरोपियो को अदालत ने दी जमानत

यक्ष प्रश्न- 1- किसी को झूठे मुकदमें में फंसाने के लिए लूट और जानलेवा जैसा हमला कराने का षड्यंत्र रचना और पुलिस को गुमराह करके झूठा मुकदमा लिखाना एसीजीएम कोर्ट संख्या- 13 प्रतापगढ़ की नजर में अपराध नहीं है।  

2- स्वरचित लूटकांड में षड्यंत्रकारी को धन देकर अपने ऊपर दो युवकों से गोली चलवाना ताकि अपनी प्रेमिका को फंसाकर उससे छुटकारा मिल सके। यह भी एसीजीएम कोर्ट संख्या- 13 प्रतापगढ़ की नजर में अपराध नहीं है। 

3- दोनों युवक जो किसी तमंचे से फायर किये और घटना स्थल पर पुलिस ने कारतूस के खोखे बरामद भी किये हैं। यह भी एसीजीएम कोर्ट संख्या- 13 प्रतापगढ़ की नजर में अपराध नहीं है। सवाल उठता है कि फिर अपराध किसे माना जाए ? 

प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के पचरास में स्वरचित लूट की घटना और एक षड्यंत्र के तहत अपने ऊपर फायरिंग कराने वाले डॉ. आशीष गुप्ता और इस षड्यंत्र की पटकथा तैयार करने वाले शातिर अपराधी गोलू सिंह उर्फ शेखर सिंह को रानीगंज पुलिस और जिले की स्वाट/सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार कर लिया गया।

लूट की झूठी कहानी और अपने ऊपर अपने ही आदमियों से गोली चलवाने वाले डॉ. आशीष गुप्ता और उनके साथी गोलू सिंह उर्फ शेखर सिंह जो षड्यंत्र के तहत घटना को अंजाम दिलाये थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रानीगंज में दर्ज मुकदमें में आरोपी बनाकर एसीजीएम की अदालत के समक्ष पेश करने के बाद अदालत ने पुलिस की रिमांड स्वीकार नहीं की, स्व रचित लूट की घटना को स्वीकार न करते हुए सिर्फ साक्ष्य गढ़ने का दोषी माना।

एसीजीएम ने पुलिस से पूछा कि आरोपियों को धारा- 309 (4) का कैसे बना दिया आरोपी ? विवेचक और थाना प्रभारी के जवाब से एसीजीएम संतुष्ट न हुई और आरोपियों को मुचलके पर जमानत दे दिया। ऐसे ही अन्य कई घटनाओं में पुलिस रिमांड को अदालतें स्वीकार कर आरोपियों को जेल भेजा था। एक मामला पट्टी क्षेत्र का है और दूसरा रानीगंज का है, परन्तु इस मामले में एसीजीएम ने अलग ही राय रखी, जिससे पुलिस भी हैरान है।

अदालत ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को विवेचना करने की छूट दी है। वहीं एसीजीएम की अदालत से मुचलके पर दोनों आरोपियों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने बड़ी मेहनत से स्व रचित लूटकांड का पर्दाफाश किया, परन्तु पुलिस की सारी मेहनत पर अदालत ने पानी फेर दिया। पुलिस की एक भी दलील एसीजीएम ने नहीं सुनी। पुलिस ने ढाई बजे ही दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश कर दिया था, परन्तु एसीजीएम जब सभी कोर्ट बंद हो गई तब जाकर अपना निर्णय सुनाया, ताकि पुलिस उक्त मामले में रिवीजन न कर सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000