अपहरण कर महिला की हत्या करने के मामले में आरोपी को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

आजमगढ़ अपहरण कर एक महिला की हुई हत्या के आरोपी को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सोमवार को यह सजा विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट सतीश चंद्र द्विवेदी ने सुनाई। मुकदमे के अनुसार चार अप्रैल साल-2000 को एक राहगीर ने संजरपुर बाजार के पास झाड़ी में एक महिला का शव देखा और इसके बारे में सूचना दी। दूसरे दिन समाचार पत्रों में प्रकाशित इस खबर को देखकर मृतका के पुत्र मुन्ना निवासी पंदना थाना रानी की सराय ने निजामाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां सोमारी देवी मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में तीन अप्रैल को दीवानी कचहरी गईं थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू किया। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि निजामाबाद थाने के कोही की सराय गांव निवासी मूलचंद उर्फ खुरचुन पुत्र बनारसी यादव ने सोमारी से रुपये उधार लिया था। मांगने पर आरोपी ने सोमारी देवी का अपहरण कर हत्या कर दी। इस मामले में संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। मुकदमे के परीक्षण के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहे सहायक शासकीय अधिवक्ता आलोक त्रिपाठी और अभियोजन अधिकारी मानिक चंद यादव ने इस मुकदमे के वादी समेत कुल दस गवाहों को अदालत में पेश किया और तर्कों को रखा। अदालत ने उभय पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद आरोपी मूलचंद को दोषी पाया और उक्त सजा का निर्धारण किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000