अवैध असलहा की सप्लाई करने वाला बदमाश पकड़ा, हथियारों का तगड़ा सप्लायर है गैंग

मेरठ एसटीएफ की टीम ने बुधवार को वांछित आरोपी विपिन कुमार निवासी बागपत को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसे रिमांड पर लेकर पता किया जाएगा कि वह किस-किसको हथियार सप्लाई कर चुका था। एसटीएफ ने पंजाब से अवैध असलहा लाकर सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय शातिर अनिल बंजी गिरोह के सदस्य विपिन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में अवैध असलहों की तस्करी करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थीं। एसटीएफ की टीम ने इस संबंध में सबसे पहले 23 नवंबर 2024 को एक अभियुक्त रोहन निवासी ग्राम लोहड्डा बड़ौत, बागपत को 17 अवैध बंदूको एवं 700 कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसके बाद वांछित मुख्य आरोपी अनिल बालियान उर्फ अनिल बंजी निवासी सिसौली भौराकलां जिला मुजफ्फरनगर को 20 दिसंबर 2024 को एक राइफल, 30 बोर कारबाइन, 15 कारतूस, पंप गन आदि के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
अनिल बंजी गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में एसटीएफ लगी थी। बुधवार को एसटीएफ के निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने वांछित आरोपी विपिन कुमार निवासी वाजिदपुर, बड़ौत, जिला बागपत को उसके घर से गिरफ्तार किया।

कई साल से रोहन से मिल कर कर रहा था हथियारों की तस्करी

एएसपी ने बताया कि पूछताछ करने पर विपिन ने बताया कि उसका साथी रोहन निवासी ग्राम लोहड्डा है, जिसका गांव उसके गांव से करीब एक किमी दूर है। रोहन से उसकी काफी समय से जान पहचान थी। रोहन ने उसे बताया था कि वह अवैध असलहा की तस्करी करता है। यदि तुम भी इसमें शामिल हो जाओ तो मुनाफा होगा। करीब सात-आठ महीने पहले रोहन व उसके साथियों ने उसे 30 बोर का एक अवैध पिस्टल डेढ़ लाख रुपये में दिया था।

जिसे विपिन ने विजय निवासी किनौनी, मेरठ को दो लाख रुपये में बेच दिया था। वह पैसा कमाने के लालच में रोहन व अनिल बंजी आदि के साथ जुड़ गया था। रोहन यह भी कहा था कि वह एवं उसके साथी अनिल बंजी आदि पंजाब से कुछ अवैध बंदूके, पिस्टल लेकर आएंगे, जिनमें से कुछ असलहा व कारतूस सप्लाई करने के लिए इसे देगें। जिसे अपने जान पहचान के किसी ऐसे आदमी को बेचना, जो मामले को लीक ना करे। एएससी ने बताया कि पकड़े गए विपिन को थाना कंकरखेड़ा में पंजीकृत मुकदमे में दाखिल कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रिमांड पर लेकर हथियार बरामद कराए जाएंगे

एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पकड़े गए विपिन के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। जबकि वह काफी समय से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है। अब उसे कोर्ट से कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद जहां उसने बेचे या दिए वो हथियार बरामद कराए जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000