योगी सरकार-टू में शपथ ग्रहण के बाद किया गया विभागों का बंटवारा, कोई हुआ नाराज तो कोई हुआ खुश

उत्तर प्रदेश में शपथ के तीसरे दिन हो गया विभागों का बंटवारा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बदले बदले से हैं, तेवर…

उत्तर प्रदेश में बनी योगी सरकार-2 में आइये जाने किसे मिला मलाईदार विभाग, तो किसे मिला बाबाजी झुनझुना…???  

लखनऊ। माननीय राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से मंत्रणा कर सभी विभागों का बंटवारा मंत्रियों के बीच कर दिया। शपथग्रहण के तीन दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे अधिक 34 विभाग अपने पास रखे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी सरकार 2.0 का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री सहित 19 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री इस मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। अब सोमवार को योगी कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया।

कांग्रेस से आयातित जितिन प्रसाद को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मनपसंदीदा PWD विभाग देकर उन्हें बना दिया ढक्कन…

राजधानी लखनऊ में 25 मार्च को भारत रत्न एवं पूर्व पीएम पंडित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शपथ लेने वाले मंत्रियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विभागों का आवंटन किया है। यूपी में लगातार दूसरी बार योगी सरकार इस बार भी योगी मंत्रिमंडल में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बनाए गए हैं। सीएम योगी समेत 53 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें 18 कैबिनेट, 14 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। योगी कैबिनेट में कुल 20 ओबीसी चेहरों को मौका मिला है। साथ ही साथ पांच महिला मंत्रियों को भी जगह मिली है। जबकि सहयोगी दलों के भी दो मंत्री बने। 07 ब्राह्मण, 06 क्षत्रिय, मुस्लिम 01, वैश्य 04, दलित 08, कायस्थ 01, सिख 01, भूमिहार 02 मंत्री बने, पश्चिमी यूपी से 16, मध्य यूपी से 6, अवध से 6, रुहेलखंड से 5, पूर्वांचल से 15, जबकि बुंदेलखंड से 4 लोगों को मंत्रिमण्डल में जगह मिली है।

बसपा से आयातित ब्रजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया अलग तरह का सन्देश…

01- योगी आदित्यनाथ- (मुख्यमंत्री)

विभाग- सीएम योगी ने अपने पास रखे ये विभाग। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अपने पास नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्‍व, खाद्य सुरक्षा एवं औ‍षधि, प्रशासन, भूतत्‍व एवं खनिकर्म, अर्थ एंव संख्‍या राज्‍य कर एवं निबंधन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्‍थागत वित्‍त, नियोजन, राज्‍य संपत्ति, यूपी पुनर्गठन समन्‍वय, अवस्‍थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्‍याण एवं प्रान्‍तीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन और न्‍याय एवं विधायी विभाग रखे हैं।

02- केशव प्रसाद मौर्य- (उप मुख्यमंत्री)

विभाग- ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण।

03- ब्रजेश पाठक- (उप मुख्यमंत्री)

विभाग- चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।

कैबिनेट मंत्री…

01- सूर्य प्रताप शाही (कैबिनेट मंत्री) विभाग- कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।

02- सुरेश खन्ना (कैबिनेट मंत्री) विभाग- वित्त, संसदीय कार्य।

03- स्वतंत्रदेव सिंह (कैबिनेट मंत्री) विभाग- जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिकी), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण।

04- बेबी रानी मौर्य (कैबिनेट मंत्री) विभाग- महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार।

05- लक्ष्मी नारायण चौधरी (कैबिनेट मंत्री) विभाग- गन्ना विकास और चीनी मंत्रालय दिया गया है।

06- जयवीर सिंह (कैबिनेट मंत्री) विभाग- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय।

07- धर्मपाल सिंह (कैबिनेट मंत्री) विभाग- पशुधन और दुग्ध विकास विभाग सौंपा गया है।

08- नंद गोपाल नंदी (कैबिनेट मंत्री) विभाग- औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन मंत्रालय दिया गया है।

09- भूपेंद्र चौधरी (कैबिनेट मंत्री) विभाग- पंचायती राज विभाग।

10- अनिल राजभर (कैबिनेट मंत्री) विभाग- श्रम, सेवायोजन, समन्वय मंत्रालय दिया गया है।

11- जितिन प्रसाद (कैबिनेट मंत्री) विभाग- लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है।

12- एके शर्मा (कैबिनेट मंत्री) विभाग- नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग आवंटित किया गया है।

13- योगेंद्र उपाध्याय (कैबिनेट मंत्री) विभाग- उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग प्राप्त हुआ है।

14- राकेश सचान (कैबिनेट मंत्री) विभाग- सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, विभाग दिया गया है।

15- आशीष पटेल (कैबिनेट मंत्री) विभाग- प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप मंत्रालय प्राप्त हुआ है।

16- संजय निषाद (कैबिनेट मंत्री) विभाग- मत्स्य मंत्रालय मिला है।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार…

01- नितिन अग्रवाल- विभाग- आबकारी, मद्य निषेद मंत्रालय दिया गया है।

02- कपिलदेव अग्रवाल- विभाग- व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास मंत्रालय।

03- रविंद्र जायसवाल- विभाग- स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क।

04- संदीप सिंह- विभाग- बेसिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

05- गुलाब देवी- विभाग- माध्यमिक शिक्षा।

06- गिरीश यादव- विभाग- खेल, युवा कल्याण मंत्रालय।

07- धर्मवीर प्रजापति- विभाग- कारागार, होमगार्ड्स मंत्रालय मिला है।

08- असीम अरुण- विभाग- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग।

09- जेपीएस राठौर- विभाग- सहकारिता विभाग।

10- दयाशंकर सिंह- विभाग- परिवहन मंत्रालय।

11- नरेंद्र कश्यप- विभाग- पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

12- डॉ.अरुण कुमार सक्सेना- विभाग- पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय।

13- दिनेश प्रताप सिंह सिंह- विभाग- उद्यान, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात मंत्रालय।

14- दयाशंकर मिश्र- विभाग- आयुष मंत्रालय।

राज्यमंत्री…

01- मयंकेश्वर सिंह- विभाग- संसदीय कार्य, स्वास्थ्य मंत्रालय।

02- दिनेश खटीक- विभाग- जलशक्ति।

03- संजीव गौड़- विभाग- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग।

04- बलदेव औलख- विभाग- कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।

05- अजीत पाल- विभाग- विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय।

06- जसवंत सैनी- विभाग- संसदीय कार्य, औद्योगिक विकास मंत्री।

07- रामकेश निषाद- विभाग- जल शक्ति मंत्री।

08- मनोहर लाल मन्नू कोरी- विभाग- श्रम एवं सेवायोजन मंत्री बनाए गए हैं।

09- संजय सिंह गंगवार- विभाग- गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्रालय।

10- बृजेश सिंह- विभाग- लोक निर्माण।

11- केपी मलिक- विभाग- वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय।

12- सुरेश राही- विभाग- कारागार विभाग।

13- सोमेंद्र तोमर- विभाग- ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री।

14- अनूप प्रधान- विभाग- मुख्यमंत्री से संबद्ध।

15- प्रतिभा शुक्ला- विभाग- महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार।

16- राकेश राठौर गुरू- विभाग- नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री बनाए गए हैं।

17- रजनी तिवारी- विभाग- उच्च शिक्षा मंत्री।

18- सतीश शर्मा- विभाग- मुख्यमंत्री से संबद्ध।

19- दानिश आजाद अंसारी- विभाग- वक्फ और हज विभागों के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आवंटित किया गया है।

20- विजय लक्ष्मी गौतम- विभाग- ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000