प्राइमरी स्कूल के शिक्षक समेत पूरे परिवार को गोलियों से भूना, सामूहिक हत्याकांड से दहल उठा क्षेत्र, सामूहिक नरसंहार से योगी सरकार की कानून ब्यवस्था पर उठे सवाल

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भवानी नगर चौराहे पर बदमाशों ने घर में घुसकर शिक्षक सुनील कुमार (35) समेत उनके पूरे परिवार को गोलियों से भून दिया। इस भयावह घटना में सुनील कुमार, उनकी पत्नी और उनके दोनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर शिवरतनगंज थाना समेत कई थानों की फोर्स तुरंत पहुंची। एसपी अनूप कुमार सिंह और एएसपी हरेंद्र प्रताप भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस इस जघन्य हत्या की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार, शिक्षक सुनील कुमार सिंहपुर ब्लॉक के पनहौना प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे और अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। घटना के दिन, कुछ हथियारबंद बदमाश उनके घर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में सुनील कुमार, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की जान चली गई। चारों को सिंहपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अभी तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और पुलिस जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है। अमेठी की यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000