एक साथ खत्म हुआ पूरा परिवार,पति,पत्नी और 3 बच्चों की मौत,हादसे से सहम गया इलाका

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र के फखरपुर में घर के अंदर जिंदा जलने से पति-पत्नी सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। घर के अंदर ही कमरे में पांचों लोग सोए हुए थे जो कि जिंदा जल गए। घर से धुआं निकलने पर पड़ोसियों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा,लेकिन तब तक कमरे में सो रहे पांचों लोग अपनी जान गवा चुके थे। शॉर्ट सर्किट या हीटर से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में 35 वर्षीय अजय और उनकी पत्नी 32 वर्षीय अनीता,9 वर्षीय बेटा दिव्यांश,6 वर्षीय बेटी दिव्यंग्या, सबसे छोटा बेटा 3 वर्षीय दक्ष सभी लोग अपने परिवार के साथ मिलकर एक ही कमरे में सो रहे थे। इस दौरान शॉर्ट सर्किट या हीटर की वजह से घर में आग लगने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को हर संभव मदद करने का आदेश दिया है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पांचों मृत लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर आईजी बरेली राकेश कुमार सिंह,एसएसपी सुशील चंद्रभान, एसपी देहात मुकेश कुमार मिश्रा सहित तमाम पुलिस पर प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे। वहीं दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू कर लिया। पूरे मामले में एसएसपी बरेली सुशील चंद्रभान ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना फरीदपुर इलाके में दुखद घटना हुई है।कमरे में सो रहे पति-पत्नी सहित तीन बच्चे आग लगने के कारण पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर आईजी सहित सभी ऑफिसर मौजूद हैं। फिलहाल आग लगने के कारण का पता किया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया है कि उन सभी लोगों को धुआं निकलने के बाद पता चला था। इसके बाद लोगों ने दरवाजे को तोड़कर इन सभी को देखा था,फिर पुलिस को सूचना दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000