पुलिस ने चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार उत्तरप्रदेशबलरामपुर ससुर ने 30 हजार की सुपारी देकर बहू की कराई थी हत्या, बेटे ने थाने में लगा ली थी फांसी, पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated Dec 13, 2024 199 बलरामपुर। बलरामपुर के संतोषीनगर निवासी गुमशुदा महिला रीना गिरी की हत्या की गुत्थी झारखंड की गढ़वा पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर, रिश्तेदार पति-पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ससुर ने ही बहू की हत्या कराने अपने रिश्तेदार को 30 हजार रुपए की सुपारी दी थी। प्लान के अनुसार रीना गिरी को आरोपी अपने दोस्त के साथ कार में अपहरण कर गढ़वा ले गया था। यहां रात में हाथ-मुंह बांधकर कोयल नदी पर बने पुल से नीचे फेंक दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। इधर मृतका के पति व ससुर ने बलरामपुर थाने में उसी दिन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। मृतका के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति व ससुर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसी बीच पति ने थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में काफी बवाल मचा था। गौरतलब है कि 30 सितंबर को झारखंड के गढ़वा स्थित बेलचंपा कोयल नदी पर बने पुल के नीचे एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। सूचना पर गढ़वा थाने के एसआई महेंद्र कुमार पासवान मौके पर पहुंचे और जांच की। इसी बीच 6 नवंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से मिले फोटो मृतका की पहचान सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झेराडीह निवासी रीना गिरी 25 वर्ष के रूप में उसके भाई बदला गिरी ने की। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2021 में बलरामपुर जिले के ग्राम संतोषीनगर निवासी गुरुचंद मंडल पिता शांति मंडल से हुई थी। उसने बताया कि शादी के बाद से ही सास संध्या मंडल व ससुर शांति मंडल द्वारा बहन से विवाद किया जाता था। वहीं जीजा गुरुचंद द्वारा बहन की हत्या कराने की धमकी दी जाती थी। अपराध 199 Share