ससुर ने बहू के कपड़े फाड़े, मारा-पीटा और निर्वस्त्र कर पोते संग घर से निकाला

राजस्थान के चुरू जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला को उसके ससुराल वालों ने अर्धनग्न हालत में घर से बाहर निकाल दिया। महिला के साथ एक डेढ़ साल मासूम भी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के 5 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रदेश में भले ही राज बदला हो लेकिन महिला सुरक्षा व्यवस्था आज भी नहीं बदल ।महिलाएं हर रोज दुष्कर्म और घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं। ताजा मामला चुरू जिले का है ज़हां मानवता को झकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सड़क पर एक विवाहिता डेढ़ साल के मासूम के साथ अर्धनग्न हालत में रोती बिलखती नजर आ रही है। वीडियो में महिला रोती बिलखती हुई अपने ससुराल वालों से कहती हुई नजर आ रही है कि उसका मोबाइल और पैसे दे दो। साथ ही महिला का डेढ़ साल का मासूम भी रोता बिलखता हुआ दिखाई दे रहा है।

चुरू की महिला थाना अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को हनुमानगढ़ जिले की एक विवाहित महिला थाने आई थी और उसने ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। उसकी शादी साल 2022 में चूरू के सदर थाना इलाके के गांव में हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष से अनबन हो गई थी। उसने हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाने में दहेज का मुकदमा भी दर्ज करवाया था। 15 सितंबर को जब वह अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ ससुराल पहुंची तो उसके ससुर ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए।

महिला का आरोप है कि उसका मोबाइल फोन और उसके पास 5 हजार रुपए नगद थे वो भी ससुरालवालों ने छीन लिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला थाना अधिकारी ने कहा कि किसी तरह का वीडियो वायरल नहीं हुआ है। जबकि वीडियो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शेयर किया है। पुलिस ने मामले में अभी तक आरोपी पक्ष से पूछताछ भी नहीं की है।

एसपी जय यादव ने कहा-जानकारी नहीं

महिला ने 15 सितंबर को मामला दर्ज करवाया था, मामला दर्ज करवाने के बाद 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिले के एसपी जय यादव ने कहा इस मामले की जानकारी उन्हें नही है। जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि दिखवा लेता हूं। पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी से पूछताछ तक नहीं की। महिला न्याय की गुहार लगाते हुए लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगा रही है मगर अभी तक कोई सुनवाई नही हुई। चुरू के महिला थाना अधिकारी करतार सिंह ने कहा कि महिला ने वीडियो पेश नहीं किया है। उनके पास ऐसी कोई जानकारी ही नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ससुर ने बहू के कपड़े फाड़े, मारा-पीटा और निर्वस्त्र कर पोते संग घर से निकाला     |     बेंगलुरु में श्रद्धा वॉकर जैसा हत्याकांड: 25 साल की लड़की के बेरहमी से किए 30 टुकड़े, फ्रिज में रखकर हुआ फरार     |     नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा     |     दो साधुओं की पुलिस चौकी के पास लाश मिली, एक महिला और पुरुष साधु की लाश     |     50-50 हजार के 2 इनामी बदमाश को प्रयागराज STF ने प्रतापगढ़ से किया गिरफ्तार     |     राम मंदिर में भी आए थे तिरुपति के जानवरों की चर्बी वाले लड्डू,अयोध्या में मचा हड़कंप     |     तिरुपति प्रसाद मामले के बाद विश्वनाथ धाम में प्रसाद की हुई जांच, डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण     |     महिला की मौत पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े परिजनों की पुलिस से हुई नोकझोंक     |     सपा विधायक ने इंस्पेक्टर से की मारपीट, फाड़ी वर्दी, एफआईआर दर्ज     |     पत्नी से विवाद के बाद नगर पंचायत कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000